भगवानपुर। सोनी रोड।शीला देवी इंटर कॉलेज डाडा पट्टी में प्रतिभा सम्मान समारोह के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, समाज और राजनीति से जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग कर मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री ओम विश्वविद्यालय रुड़की के अध्यक्ष मुनीश सैनी उपस्थित रहे, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी, विधायक भगवानपुर ममता राकेश तथा पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश शामिल हुए। सभी अतिथियों का बुके भेंटकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सैनी ने की। उन्होंने विद्यालय के पिछले वर्षों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
मंचासीन अतिथियों द्वारा प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मुनीश सैनी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे उनकी मेहनत के साथ-साथ शिक्षकों और अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों की सक्रियता, शिक्षण पद्धति और निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि छात्र लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक चंद्रवीर सैनी, अध्यक्ष श्री ओम विश्वविद्यालय मुनीश सैनी तथा प्रधानाचार्य प्रतिनिधि अनिल सैनी द्वारा विनोद प्रसाद सिमल्टी को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी भगवानपुर अभिषेक शुक्ला, पूर्व कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी भीकम सिंह, डॉ. रविंद्र सैनी, अमित सैनी, दिनेश सैनी, सुरेंद्र कुमार निरंजन, प्रीतम सिंह सैनी, समय सिंह सैनी, डॉ. जीशान अली, डॉ. संजय सैनी, प्रवेश कश्यप एवं अजीत सैनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में आदित्य रोड जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा रुड़की, पंकज पाल, रोहिताश सैनी, महिपाल सैनी, अंकित शर्मा, विनोद सैनी, कन्हैया सैनी तथा विद्यालय के शिक्षकगण और अभिभावक भी उपस्थित रहे।


