By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Godwin LiveGodwin LiveGodwin Live
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Reading: जिला योजना समिति चुनाव में हरिद्वार से 13 सदस्य निर्वाचित, रुड़की के पांचों पार्षदों ने मारी बाजी
Share
Sign In
Font ResizerAa
Godwin LiveGodwin Live
Font ResizerAa
  • व्यापार
  • राजनीति
  • Soni Ror Live
  • रूड़की
  • हरिद्वार
  • देश
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Godwin Live > Blog > रूड़की > जिला योजना समिति चुनाव में हरिद्वार से 13 सदस्य निर्वाचित, रुड़की के पांचों पार्षदों ने मारी बाजी
रूड़की

जिला योजना समिति चुनाव में हरिद्वार से 13 सदस्य निर्वाचित, रुड़की के पांचों पार्षदों ने मारी बाजी

Soni Ror
Last updated: October 17, 2026 12:09 am
Soni Ror
Share
4 Min Read
SHARE

जिला योजना समिति चुनाव में हरिद्वार से 13 सदस्य निर्वाचित, रुड़की के पांचों पार्षदों ने मारी बाजी

मतदान से सात और निर्विरोध छह सदस्य चुने गए, रुड़की नगर निगम क्षेत्र से नीतू शर्मा, रिशु वर्मा, शहनाज, संजीव तोमर और सतवीर सिंह को मिली जीत

हरिद्वार/रुड़की। जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जनपद हरिद्वार के नगर निकाय क्षेत्र से कुल 13 सदस्य निर्वाचित हुए हैं। इनमें सात सदस्य मतदान के माध्यम से, जबकि छह सदस्य निर्विरोध चुने गए। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणामों की सूची जारी कर दी गई है।

राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड की नौ अक्टूबर 2026 की अधिसूचना के अनुसार निर्धारित कार्यक्रम के तहत चुनाव और मतगणना कराई गई। मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी, पंचायती निर्वाचनालय, हरिद्वार डॉ. ललित नारायण मिश्र ने बताया कि निर्वाचन और मतगणना की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

रुड़की के पांचों पार्षदों ने दर्ज की जीत

नगर निगम रुड़की, नगर पंचायत रामपुर, डंडेरा और पाडली गुर्जर को शामिल करने वाले प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र से रुड़की नगर निगम के पांच पार्षदों ने जीत दर्ज की। निर्वाचित सदस्यों में वार्ड 15, पूर्वावली गणेशपुर से नीतू शर्मा, वार्ड 20, चावमंडी से रिशु वर्मा, वार्ड 36, भारत नगर से शहनाज, वार्ड 17, शेखपुरी से संजीव तोमर और वार्ड 8, जादूगर रोड से सतवीर सिंह शामिल हैं।

इन पांचों पार्षदों की जीत से जिला योजना समिति में रुड़की नगर निगम क्षेत्र का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हुआ है। इस निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना रोशनाबाद स्थित अपर कलेक्टर कार्यालय के न्यायालय कक्ष संख्या 359 में संपन्न हुई। यहां सहायक रिटर्निंग ऑफिसर दीपक रामचन्द्र शेट रहे।

मंगलौर और लक्सर क्षेत्र से भी एक-एक सदस्य निर्वाचित

नगर पालिका परिषद मंगलौर एवं नगर पंचायत झबरेड़ा को शामिल करने वाले निर्वाचन क्षेत्र से झबरेड़ा के वार्ड छह, गढ़ी बहार निवासी मो. सलमान अंसारी निर्वाचित हुए। वहीं, नगर पालिका परिषद लक्सर एवं दो अन्य नगर पंचायतों को शामिल करने वाले निर्वाचन क्षेत्र से लक्सर के वार्ड एक, अंबेडकर नगर निवासी अरविंद कुमार ने जीत हासिल की।

हरिद्वार क्षेत्र के पांच सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

नगर निगम हरिद्वार एवं नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर को शामिल करने वाले निर्वाचन क्षेत्र से पांच सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। इनमें वार्ड 38, मेहतान से अन्नू मेहता, वार्ड 16, शिवलोक से निशा, वार्ड 56, हनुमंतपुरम से यादराम वालिया, वार्ड 14, ऋषिकुल से ललित सिंह रावत और वार्ड 30, चौक बाजार से सचिन अग्रवाल शामिल हैं।

इसके अलावा नगर पंचायत पिरान कलियर, भगवानपुर और इमलीखेड़ा को शामिल करने वाले निर्वाचन क्षेत्र से पिरान कलियर के वार्ड तीन, कलियर द्वितीय निवासी नाजिम निर्विरोध निर्वाचित हुए।

निर्वाचन परिणाम आयोग को भेजे गए

जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 में नगर निकाय क्षेत्र से कुल 13 सदस्यों का निर्वाचन पूरा हो गया है। इनमें सात सदस्य चुनाव जीतकर और छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन से संबंधित सूचियां और विवरण निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड, देहरादून को भेज दिए गए हैं।

You Might Also Like

इमलीखेड़ा में प्रदेश स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट का समापन, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की रोमा सैनी के प्रयासों की सराहना

“एक मेज से महाशिविर तक: ‘समर्पण जनकल्याण ट्रस्ट’ की सेवा यात्रा और ‘रोज़ 1% बेहतर’ की मिसाल”

जिसके पास असली सिक्के होते हैं, उसे खोटे सिक्कों का सहारा नहीं लेना पड़ता

वादा निभाने की दिशा में बढ़े कदम: कृष्ण नगर की गली नंबर-16 में सड़क निर्माण शुरू, जलभराव से राहत की उम्मीद

नेहरू स्टेडियम, रुड़की में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य आयोजन, 800 से अधिक लोगों ने किया सामूहिक योग

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जिला योजना समिति में रुड़की के पांचों पार्षदों ने दर्ज की जीत, नगर निगम में हुआ जोरदार स्वागत
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जिला योजना समिति में रुड़की के पांचों पार्षदों ने दर्ज की जीत, नगर निगम में हुआ जोरदार स्वागत
उत्तराखंड October 16, 2026
शिक्षा से ही बदलेगा समाज, SMMEST ने ‘शक्ति से शिक्षा तक’ कार्यक्रम में छात्राओं को बांटी स्कूल किट
रूड़की October 16, 2026
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
उत्तराखंड October 16, 2026
हरिद्वार विश्वविद्यालय में मनाया विश्व विद्यार्थी दिवस, नवाचार और उद्यमिता पर दिया जोर
रूड़की October 16, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Godwin LiveGodwin Live
Follow US
© 2024 Godwin Live. All Rights Reserved. | Website Design By Rantox Digital
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?