By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Godwin LiveGodwin LiveGodwin Live
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Reading: सात साल से लावारिस अस्थियों को गंगा में विसर्जित कर रहे मंगू सिंह, पेश की मानवता की मिसाल
Share
Sign In
Font ResizerAa
Godwin LiveGodwin Live
Font ResizerAa
  • व्यापार
  • राजनीति
  • Soni Ror Live
  • रूड़की
  • हरिद्वार
  • देश
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Godwin Live > Blog > धर्म-कर्म > सात साल से लावारिस अस्थियों को गंगा में विसर्जित कर रहे मंगू सिंह, पेश की मानवता की मिसाल
धर्म-कर्म

सात साल से लावारिस अस्थियों को गंगा में विसर्जित कर रहे मंगू सिंह, पेश की मानवता की मिसाल

Soni Ror
Last updated: October 10, 2026 4:19 am
Soni Ror
Share
2 Min Read
SHARE

पितृपक्ष की अमावस्या पर विधि-विधान से अस्थियां विसर्जन के लिए रवाना, गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

 

रुड़की।सोनी रोड़।पितृपक्ष में जहां लोग अपने पूर्वजों का श्राद्ध और तर्पण कर रहे हैं, वहीं रुड़की के शिवमंगल सिंह उर्फ मंगू सिंह उन लोगों को सम्मानजनक विदाई दिलाने में जुटे हैं, जिनका इस दुनिया में कोई वारिस नहीं है। सोलानी नदी श्मशान घाट समिति के अध्यक्ष मंगू सिंह पिछले सात वर्षों से लावारिस मृतकों की अस्थियों को विधि-विधान के साथ मां गंगा में विसर्जित कराने की व्यवस्था कर रहे हैं।

पितृपक्ष की अमावस्या पर भी लावारिस मृतकों की अस्थियों को गंगा में विसर्जन के लिए रवाना किया गया। इस दौरान शहर के कई गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

मंगू सिंह लावारिस मृतकों की अस्थियों के संरक्षण और विसर्जन के साथ ही सोलानी नदी श्मशान घाट की देखरेख, रास्ते की समस्या और विश्राम स्थल जैसी सुविधाओं के लिए भी प्रयासरत हैं। उनका यह कार्य मानवता और सामाजिक संवेदना की मिसाल बना हुआ है।

पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि जिनका इस दुनिया में कोई नहीं है, उनके लिए समाज के लोगों को आगे आना चाहिए। यह हमारा सामाजिक और मानवीय दायित्व है। वरिष्ठ समाजसेवी ईश्वर लाल शास्त्री, वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता और युवा समाजसेवी इंजीनियर चैरब जैन ने भी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर राजवीर सिंह रोड, श्याम सिंह, पूर्व पार्षद शक्ति राणा, धर्मपाल जाटव, योगेंद्र प्रताप, करण सिंह, विकास सैनी, राकेश शर्मा बंधु, कमल स्नेही, दीपक जायसवाल, अनूप बंसल, विक्रांत कश्यप, अमन शर्मा, चीन्कू कश्यप, आकाश गौतम, लालू कश्यप, अनूप शर्मा, गौरव गर्ग और इमरान देशभक्त सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

मंगू सिंह की यह पहल संदेश देती है कि जिनका कोई अपना नहीं, उन्हें भी सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

You Might Also Like

दीपावली का असली अर्थ — लक्ष्य की पूजा और आत्मप्रकाश का पर्व डॉ. सुधीर गर्ग का स्पष्ट संदेश — “दीप जलाइए, लेकिन पहले अपने लक्ष्य को पहचानिए”

हरिद्वार में 500 करोड़ की लागत से स्थापित होगा विश्व सनातन महापीठ वैदिक गुरुकुल में शास्त्र संग मिलेगी शस्त्र शिक्षा

26वें वर्ष भी लगेगा समर्पण ट्रस्ट का कांवड़ सेवा शिविर, 24 घंटे मिलेगी भोजन व चिकित्सा सेवा

जिसके पास असली सिक्के होते हैं, उसे खोटे सिक्कों का सहारा नहीं लेना पड़ता

होली के पावन पर्व पर आर्य समाज रामनगर में नवशिष्टि यज्ञ संपन्न

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी बनेगी सरकार : धामी
Next Article इमलीखेड़ा में प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जिला योजना समिति चुनाव में हरिद्वार से 13 सदस्य निर्वाचित, रुड़की के पांचों पार्षदों ने मारी बाजी
रूड़की October 17, 2026
जिला योजना समिति में रुड़की के पांचों पार्षदों ने दर्ज की जीत, नगर निगम में हुआ जोरदार स्वागत
उत्तराखंड October 16, 2026
शिक्षा से ही बदलेगा समाज, SMMEST ने ‘शक्ति से शिक्षा तक’ कार्यक्रम में छात्राओं को बांटी स्कूल किट
रूड़की October 16, 2026
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
उत्तराखंड October 16, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Godwin LiveGodwin Live
Follow US
© 2024 Godwin Live. All Rights Reserved. | Website Design By Rantox Digital
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?