रुड़की। सोनी रोड़।
होली के पावन पर्व के अवसर पर आर्य समाज रामनगर, रुड़की में नवशिष्टि यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ का संचालन आचार्य बिहारी लाल जी द्वारा होली के विशेष वैदिक मंत्रों के साथ विधिवत संपन्न कराया गया।


इस अवसर पर यज्ञ के यजमान राजकुमार जी एवं उनकी धर्मपत्नी ममता जी बने और उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ आहुति देकर परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में आर्य समाज बीटी गंज के प्रधान उदयवीर सिंह यादव, मंत्री सतीश जी, हरफूल सिंह राठी सहित आर्य समाज रामनगर के प्रधान ऋषिपाल सिंह चौहान, मंत्री यशवंत सिंह, उपप्रधान संदीप यादव, कोषाध्यक्ष विराज सैनी, आनंद राणा, आर.सी. शर्मा, विपिन, ज्ञान सिंह, एस.के. शर्मा, के.पी. चौहान, चौधरी यशवीर सिंह, सोनी कुमार, जयदेव आर्य, सहदेव सिंह पुंडीर, संगीता मिनोचा, रामेश्वर प्रसाद, विपुल चौधरी, सरोज जी सहित अनेक श्रद्धालु अपने परिवारों के साथ उपस्थित रहे।
यज्ञ के दौरान आचार्य बिहारी लाल जी ने होली के पर्व का आध्यात्मिक महत्व बताते हुए कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय और सामाजिक प्रेम व सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे और वैदिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
यज्ञ के पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।


