रुड़की।सोनी रोड। भारत रक्षा मंच की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती के अवसर पर नगर निगम सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि श्री रावत ने कहा कि शिवाजी महाराज ने जिस प्रकार की राजसत्ता स्थापित की, वह भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने मुगल सेना का डटकर सामना किया और गुरिल्ला युद्धनीति के माध्यम से विजय प्राप्त की। उन्होंने कहा कि आज देश के सामने अनेक चुनौतियां हैं, जिनका सामना संगठित होकर ही किया जा सकता है। युवाओं को शिवाजी महाराज के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि स्वामी लोकेश जी महाराज ने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन राष्ट्रभूमि को समर्पित रहा। उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए संघर्ष किया और कभी हार नहीं मानी।

कार्यक्रम का संचालन भारत रक्षा मंच की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि चौधरी एवं महामंत्री अजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, विधायक प्रदीप बत्रा, कर्नल विशाल रोशनिया, भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, मेयर अनीता देवी अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संजीव कुमार कौशिक एडवोकेट, सुभाष सरीन, दिनेश पंवार, अशोक शर्मा, ललित मोहन अग्रवाल, चौधरी धीर सिंह, सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) मेहरबान भंडारी, अफजल मंगलौरी, आशा धसमाना, धीरज पाल, डॉ. नवनीत सिंह, डॉ. सुभाष, शिवम अग्रवाल पार्षद, संजय प्रजापति, रश्मि गुप्ता, सरस्वती रावत, निर्मला देवी, अनूप बंसल, विजयपाल, डॉ. कुलदीप रघुवंशी, प्रवीण गोयल, अनुज त्यागी, मदन, कुलदीप व अमरीश सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद


