देहरादून।सोनी रोड़।
उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के तीसरे सीजन का मंच पूरी तरह तैयार है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के तत्वावधान में यूपीएल-3 का आयोजन 21 सितंबर से 1 अक्टूबर तक देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में किया जाएगा। इस बार पुरुष और महिला वर्ग को मिलाकर 11 टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। प्लेयर्स ड्राफ्ट पूरा होने के साथ सभी टीमों के स्क्वाड भी तय हो चुके हैं।
पुरुष वर्ग में पिथौरागढ़ हरिकेन्स, यूएसएन इंडियंस, नैनीताल टाइगर्स, ऋषिकेश रिवर किंग्स, हरिद्वार एल्मास, टिहरी टाइटन्स और देहरादून वॉरियर्स हिस्सा लेंगी। वहीं महिला वर्ग में मसूरी क्वींस, बागेश्वर एरियल, पिथौरागढ़ हरिकेन्स और देहरादून वॉरियर्स के बीच मुकाबले होंगे।
यूपीएल के तीसरे सीजन में इस बार 60 से अधिक नए चेहरों को मौका मिलने की बात सामने आई है। इससे उत्तराखंड के उभरते क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा। आकाश मधवाल, आशीष चौधरी, सुचित जे, अवनीश सुधा, युवराज चौधरी, तेजस्वी जायसवाल, कुणाल चंदेला और मयंक मिश्रा को आइकन खिलाड़ियों के तौर पर टीमों से जोड़ा गया है।
रुड़की के बेलड़ा से आशीष चौधरी की एंट्री
यूपीएल के तीसरे सीजन में रुड़की के बेलड़ा निवासी आशीष चौधरी की एंट्री भी स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगी। उनके शामिल होने से रुड़की क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रशंसकों में भी उत्साह है।
सीएयू के पूर्व सचिव महिम वर्मा ने यूपीएल को उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण मंच बताते हुए राज्य की क्रिकेट प्रतिभाओं की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का टैलेंट अब केवल राज्य या घरेलू क्रिकेट तक सीमित नहीं है। राज्य के खिलाड़ियों ने भारतीय टीम और देश की प्रमुख टी-20 लीग में भी अपनी जगह बनाई है।
उन्होंने बताया कि प्रेमा रावत ने भारतीय महिला टीम के विश्व कप स्क्वाड में जगह बनाई, जबकि लक्ष्य चंदानी को भारतीय अंडर-19 पुरुष टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी मिली। प्रियांशु सिंह भी भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा बने हैं। इसके अलावा उत्तराखंड के कई खिलाड़ी आईपीएल और महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में भी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।
बॉलीवुड का तड़का, दर्शकों के लिए फ्री एंट्री
यूपीएल अब केवल क्रिकेट टूर्नामेंट तक सीमित नहीं रहा है। मैचों के साथ उद्घाटन और समापन समारोह भी दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहते हैं। इस बार भी उद्घाटन समारोह को खास बनाने की तैयारी की गई है। समारोह में बॉलीवुड के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को भी मंच दिया जाएगा।
क्रिकेट प्रशंसकों के लिए सबसे खास बात यह है कि स्टेडियम में मैच देखने के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों के क्रिकेट प्रेमी बिना टिकट राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पहुंचकर मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे।
यूपीएल-3 में नए खिलाड़ियों की बड़ी संख्या में भागीदारी, स्थानीय सितारों की मौजूदगी और महिला क्रिकेट को मिल रहे मंच के बीच इस सीजन को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा


