पुलिस और सीपीयू रुड़की ने आनंद स्वरूप सरस्वती इंटर कॉलेज में आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

रुड़की, 5 अक्टूबर 2026। सोनी रोड़। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति छात्रों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को यातायात पुलिस रुड़की एवं सीपीयू रुड़की की ओर से आनंद स्वरूप सरस्वती इंटर कॉलेज, रुड़की में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान टीआई रुड़की राजेंद्र नाथ ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क पर सुरक्षित आवागमन के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने छात्रों से यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा सड़क पार करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को बताया कि सड़क सुरक्षा केवल यातायात पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।
कार्यक्रम में छात्रों ने यातायात नियमों से संबंधित जानकारी प्राप्त की और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।
Godwin Live | सड़क सुरक्षा, आपकी जिम्मेदारी भी।


