रुड़की, 15 जुलाई। 16 सिविल लाइन्स रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की ओर से बुधवार को झिडियान ग्राम में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने-अपने नाम से फलदार पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में RWA अध्यक्ष श्री शीतल मेंहदीरत्ता, सचिव श्रीमती सुरभि गोयल, श्री श्रवण कुमार एडवोकेट, श्री कृष्ण लाल मेंहदीरत्ता, वंशज मेंहदीरत्ता, श्रीमती सविता तायल, श्रीमती किरण हांडा, श्रीमती निधि शांडिल्य, कीर्ति गोयल सहित सभी परिवारजन एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
RWA पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि समाज में सामुदायिक एकता, आपसी सहयोग और सौहार्द की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार के पर्यावरण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


