रुड़की। सोनी रोड़।रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन की ओर से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य माह (Maternal & Child Health Month) के अंतर्गत बुधवार को स्कूल नंबर-11 (चिरंजीव नर्सिंग होम के निकट) में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन अक्षय प्रताप सिंह ने बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने प्लास्टिक कचरे के उचित निस्तारण, पर्यावरण संरक्षण तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का भी संदेश दिया।

इस दौरान क्लब के पदाधिकारियों ने विद्यालय का निरीक्षण कर आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। क्लब की ओर से भविष्य में सेवा परियोजनाओं के माध्यम से विद्यालय की आवश्यक सुविधाओं के विकास में सहयोग देने की भी बात कही गई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ रोटेरियन डॉ. सुधीर चौधरी, डॉ. अजय भार्गव, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (पीडीजी) रवि प्रकाश, पंकज गुप्ता, राजेश गुप्ता, संजीव कौशल, डॉ. संजीव गर्ग, विवेक गुप्ता, डॉ. मधुलिका सहित रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


