By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Godwin LiveGodwin LiveGodwin Live
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Reading: राज्यमंत्री विनय रोहिल्ला ने सुनी भाजपा पदाधिकारियों की जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
Share
Sign In
Font ResizerAa
Godwin LiveGodwin Live
Font ResizerAa
  • व्यापार
  • राजनीति
  • Soni Ror Live
  • रूड़की
  • हरिद्वार
  • देश
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Godwin Live > Blog > रूड़की > राज्यमंत्री विनय रोहिल्ला ने सुनी भाजपा पदाधिकारियों की जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
रूड़की

राज्यमंत्री विनय रोहिल्ला ने सुनी भाजपा पदाधिकारियों की जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

Soni Ror
Last updated: August 20, 2026 1:07 pm
Soni Ror
Share
3 Min Read
SHARE

रुड़की। सोनी रोड़।आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला ने भाजपा जिला रुड़की के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की विभिन्न विधानसभाओं से जुड़ी जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना। बैठक में रुड़की, भगवानपुर, झबरेड़ा, कलियर सहित विभिन्न क्षेत्रों की समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं। राज्य मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

बैठक में रुड़की नगर क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इसके अलावा भगवानपुर और झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्रों में लंबे समय से बंद पड़े नालों की समस्या भी पदाधिकारियों ने राज्य मंत्री के समक्ष रखी। कलियर विधानसभा के रामपुर क्षेत्र में सड़क पर जलभराव की समस्या से अवगत कराते हुए जल निकासी के लिए नाले के निर्माण की मांग की गई। वहीं चाव मंडी क्षेत्र में बंद पड़े नाले को खुलवाने का विषय भी बैठक में उठाया गया।

जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल ने डीएवी डिग्री कॉलेज से अलाउद्दीन चौक तथा मालवीय चौक से गणेशपुर पुल तक सड़क की खराब स्थिति का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। उन्होंने बताया कि सड़क कई स्थानों पर धंस चुकी है, जिसके चलते स्थानीय निवासियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने राज्य मंत्री से सड़क की जल्द मरम्मत एवं आवश्यक निर्माण कार्य कराने की मांग की।

राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। भाजपा पदाधिकारियों द्वारा उनके संज्ञान में लाई गई सभी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जनता को समस्याओं से शीघ्र राहत मिले और विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों का परिचय राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला से कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उन्हें शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से उठाई गई समस्याओं का संबंधित विभागों के माध्यम से शीघ्र निराकरण कराया जाएगा।

बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह ने किया। इस दौरान जिला मंत्री नवनीत सिंह, सचिन झवरेड़ी, तेजपाल मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, कार्यालय प्रभारी कदम सिंह, सह प्रभारी अंकित गौतम, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कौशिक, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष नीटू मंडावर, अनिल चौधरी, प्रदीप पाल, पार्षद सोहन सिंह राणा, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुदेश चौधरी, विपुल चौधरी, सतविंदर प्रधान, सचिन गुर्जर, पुलकित चौधरी, राजकमल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

धार्मिक आस्था के रंग में रंगा रुड़की शहर — गद्दीनशीन महाराज पंडित हर प्रसाद शर्मा जी का भव्य स्वागत

धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा पर हरदा का दो टूक संदेश, बोले- ‘यात्रा से कांग्रेस के कार्यक्रमों में कहां आ रही कमजोरी?’

लिब्बरहेड़ी गन्ना समिति में गन्ना क्लिनिक एवं परामर्श केंद्र का शुभारंभ

रुड़की के विकास का नया चेहरा – लक्ष्य वीर सैनी

खान सर पर दर्ज एफआईआर के बाद बढ़ा सस्पेंस, सरेंडर से इनकार; अग्रिम जमानत की तैयारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article लक्सर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार
Next Article हरिद्वार विश्वविद्यालय में ‘दीक्षारंभ 2026’ का भव्य शुभारंभ
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जिला योजना समिति चुनाव में हरिद्वार से 13 सदस्य निर्वाचित, रुड़की के पांचों पार्षदों ने मारी बाजी
रूड़की October 17, 2026
जिला योजना समिति में रुड़की के पांचों पार्षदों ने दर्ज की जीत, नगर निगम में हुआ जोरदार स्वागत
उत्तराखंड October 16, 2026
शिक्षा से ही बदलेगा समाज, SMMEST ने ‘शक्ति से शिक्षा तक’ कार्यक्रम में छात्राओं को बांटी स्कूल किट
रूड़की October 16, 2026
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
उत्तराखंड October 16, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Godwin LiveGodwin Live
Follow US
© 2024 Godwin Live. All Rights Reserved. | Website Design By Rantox Digital
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?