By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Godwin LiveGodwin LiveGodwin Live
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Reading: बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसानों का फूटा गुस्सा, मंगलौर कोतवाली में दी तहरीर
Share
Sign In
Font ResizerAa
Godwin LiveGodwin Live
Font ResizerAa
  • व्यापार
  • राजनीति
  • Soni Ror Live
  • रूड़की
  • हरिद्वार
  • देश
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Godwin Live > Blog > रूड़की > बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसानों का फूटा गुस्सा, मंगलौर कोतवाली में दी तहरीर
रूड़की

बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसानों का फूटा गुस्सा, मंगलौर कोतवाली में दी तहरीर

Soni Ror
Last updated: August 26, 2026 2:09 am
Soni Ror
Share
4 Min Read
मंगलौर कोतवाली में किसानों का प्रदर्शन
SHARE

मंगलौर। सोनी रोड।इकबालपुर चीनी मिल पर वर्षों से बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसानों का आक्रोश एक बार फिर सड़क पर दिखाई दिया। उत्तराखंड किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड के नेतृत्व में मंगलौर में धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने मिल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और बकाया भुगतान दिलाने की मांग को लेकर मंगलौर कोतवाली में तहरीर भी दी।

मंगलौर कोतवाली में किसानों का प्रदर्शन

बुधवार को किसान मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित अब्दुल कलाम चौक पर एकत्र हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कोतवाली पहुंचे। यहां किसानों ने धरना देकर अपनी मांगें उठाईं। पंचायत की अध्यक्षता चौधरी धर्मवीर प्रधान ने की। इस दौरान जिला अध्यक्ष महकर सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता कादर खान समेत किसान मोर्चा के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

2018 से भुगतान नहीं होने का आरोप

किसानों का आरोप है कि इकबालपुर चीनी मिल पर वर्ष 2018 से उनका करीब सवा सौ करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान बकाया है। भुगतान नहीं होने के कारण किसानों के सामने परिवार के पालन-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और शादी-विवाह तक का संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से भुगतान की मांग करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।

किसानों का कहना है कि मिल प्रबंधन के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन उनके मुताबिक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसी को लेकर अब किसानों ने एक और तहरीर पुलिस को दी है। किसान नेताओं ने बताया कि इकबालपुर चीनी मिल के गन्ना खरीद केंद्र जिन क्षेत्रों में संचालित थे, उन क्षेत्रों से जुड़े किसानों के बकाया भुगतान को लेकर भी कार्रवाई की मांग की गई है।

‘अमीर और गरीब के लिए अलग-अलग कानून क्यों?’

धरने के दौरान किसान नेताओं ने सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा। जिला अध्यक्ष महकर सिंह ने कहा कि यदि आम आदमी पर सरकारी ऋण बकाया हो जाए तो उसके खिलाफ तत्काल आरसी की कार्रवाई शुरू हो जाती है, लेकिन किसानों के करोड़ों रुपये वर्षों से बकाया होने के बावजूद उन्हें उनका पैसा नहीं मिल रहा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि देश में दो तरह की व्यवस्था दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभावशाली लोगों के मामले में पहले जांच और फिर मुकदमे की बात होती है, जबकि गरीब के मामले में पहले मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ यह दोहरा रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर देहरादून में भी किसान पंचायत आयोजित करने की बात कही गई। उन्होंने बकाया भुगतान से प्रभावित अन्य लोगों से भी आंदोलन में शामिल होने की अपील की।

पुलिस रही अलर्ट, अधिकारियों ने लिया ज्ञापन

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनव चौधरी और मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान महर किसानों के बीच पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने किसानों की तहरीर ली और अपने स्तर से नियमानुसार कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि वर्षों से लंबित गन्ना भुगतान को लेकर जल्द ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन को बड़े स्तर पर ले जाया जाएगा।

You Might Also Like

भगवान शिव की भव्य श्रृंगार आरती की तैयारियां पूरी, कांवड़ियों की सेवा को लेकर सनातन धर्म रक्षिणी सभा की बैठक

संत पुरुष बाबा फुलसन्दे वाले जी से संवाद, आत्मा से परमात्मा तक की यात्रा

भावुक माहौल में सम्पन्न हुआ हरिद्वार विश्वविद्यालय का “Farewell 2026” समारोह

मदरसा रहमानिया में 11 नवंबर को लगेगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर वरिष्ठ समाजसेवी इंजी. चैरब जैन ने दी जानकारी

रुड़की में गरजी भारतीय किसान यूनियन (रोड), चेतावनी — मांगें नहीं मानीं तो 500 ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ होगा सचिवालय घेराव

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री की युवा रोजगार घोषणा को धरातल पर उतारने की पहल, व्यापारी प्रकोष्ठ ने रखीं 11 सूत्रीय मांगें
Next Article चरित्र पर शक और संपत्ति विवाद में भाई बना बहनों का कातिल
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

हरिद्वार विश्वविद्यालय एवं CSA उत्तराखंड चैप्टर के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर
देश September 12, 2026
किसानों की उपेक्षा पर भड़की भाकियू रोड गुट, मासिक पंचायत में सरकार पर बरसे पदाधिकारी
उत्तराखंड September 12, 2026
प्लास्टिक-मुक्त रुड़की की ओर बढ़ा बड़ा कदम, इको-फ्रेंडली बैग आउटलेट का शुभारंभ
देश September 11, 2026
हरिद्वार यूनिवर्सिटी में अंडर-18 जूनियर खो-खो चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ
रूड़की September 11, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Godwin LiveGodwin Live
Follow US
© 2024 Godwin Live. All Rights Reserved. | Website Design By Rantox Digital
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?