By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Godwin LiveGodwin LiveGodwin Live
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Reading: अब बिना इंडेंट के मिलेगा उर्वरक, लिब्बरहेड़ी गन्ना समिति ने शुरू की ऑनलाइन बिक्री व्यवस्था
Share
Sign In
Font ResizerAa
Godwin LiveGodwin Live
Font ResizerAa
  • व्यापार
  • राजनीति
  • Soni Ror Live
  • रूड़की
  • हरिद्वार
  • देश
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Godwin Live > Blog > खेल जगत > अब बिना इंडेंट के मिलेगा उर्वरक, लिब्बरहेड़ी गन्ना समिति ने शुरू की ऑनलाइन बिक्री व्यवस्था
खेल जगत

अब बिना इंडेंट के मिलेगा उर्वरक, लिब्बरहेड़ी गन्ना समिति ने शुरू की ऑनलाइन बिक्री व्यवस्था

Soni Ror
Last updated: September 23, 2026 12:48 pm
Soni Ror
Share
3 Min Read
SHARE

मंगलौर। सोनी रोड़। गन्ना किसानों को अब उर्वरक लेने के लिए लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। गन्ना समिति लिब्बरहेड़ी के सभी उर्वरक बिक्री केंद्रों को ऑनलाइन कर दिया गया है। किसान बिना इंडेंट पास कराए सीधे बिक्री केंद्र से उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे। समिति के अनुसार, लिब्बरहेड़ी जनपद की पहली ऐसी गन्ना समिति बन गई है, जहां ऑनलाइन उर्वरक बिक्री व्यवस्था लागू की गई है।

इस महत्वपूर्ण व्यवस्था की जानकारी गन्ना समिति लिब्बरहेड़ी के अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के उपाध्यक्ष सुशील राठी ने किसानों के साथ आयोजित बैठक में दी। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए समिति लगातार व्यवस्थाओं को सरल और पारदर्शी बनाने का प्रयास कर रही है। ऑनलाइन व्यवस्था से किसानों का समय बचेगा और उन्हें उर्वरक प्राप्त करने में अनावश्यक प्रक्रिया से राहत मिलेगी।

चौधरी चरण सिंह सभागार में आयोजित बैठक में आगामी पेराई सत्र की तैयारियों, गन्ना क्रय केंद्रों की स्थापना, उर्वरकों की उपलब्धता, नई गन्ना प्रजातियों को बढ़ावा देने और किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के अध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह रहे, जबकि अध्यक्षता सुशील राठी ने की।

सुशील राठी ने चीनी मिल अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेराई सत्र शुरू होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने किसानों की ओर से उठाई गई समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने और नई गन्ना प्रजातियों को बढ़ावा देने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि गन्ना किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता में है। उन्होंने बताया कि सहकारी बैंक की ओर से किसानों को एक लाख रुपये तक का ब्याज रहित ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने किसानों से योजना का लाभ उठाने की अपील की।

सहायक गन्ना आयुक्त हरिद्वार कपिल मोहन ने कहा कि किसानों की मांग और आवश्यकता के अनुसार गन्ना क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने गन्ना विभाग से संबंधित समस्याओं के तत्काल समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक में किसानों ने विभिन्न स्थानों पर क्रय केंद्र स्थापित करने के लिए आवेदन भी प्रस्तुत किए।

बैठक में आगामी पेराई सत्र के दौरान संभावित समस्याओं और उनके समयबद्ध समाधान पर भी चर्चा की गई। इस दौरान संचालक पवन सैनी, सुनील कुमार बिट्टू, राज्य स्तरीय गन्ना सलाहकार समिति के सदस्य दिनेश कौशिक व आशुतोष सिंह, उत्तम चीनी मिल लिब्बरहेड़ी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय खंडेलवाल, लक्सर चीनी मिल के गन्ना उपमहाप्रबंधक प्रवीण कुमार, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित सैनी, समिति सचिव प्रभारी अनंत सिंह सहित किसान प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और क्षेत्र के गन्ना किसान मौजूद रहे।

You Might Also Like

दिल्ली में दूसरा शूटिंग बॉल विश्व कप, उत्तराखंड के सूरज रोड के चयन से हरिद्वार में खुशी की लहर

28 साल का संघर्ष, एक सपना और नवनीत कुमार की ऐतिहासिक उड़ान

स्टाफ स्पोर्ट्स क्लब के स्पोर्ट्स मीट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, वॉलीबॉल में ब्लैक पैंथर और फुटबॉल में रेड टीम बनी विजेता

बहुद्देशीय शिविर में 2,348 नागरिकों ने लिया लाभ, 426 लाभार्थियों को योजनाओं का फायदा

देव रोड क्रिकेट कप टूर्नामेंट: फाइनल से एक कदम दूर मुकाबले, बेलड़ा–भौरी दूसरा सेमीफाइनल 7 को

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हरिद्वार विश्वविद्यालय में वीडियोग्राफी चैलेंज का आयोजन फार्मेसी विद्यार्थियों ने वीडियो के जरिए दिखाई रचनात्मकता और तकनीकी प्रतिभा, पीयूष पाल रहे प्रथम
Next Article माटी कला को मिलेगा बढ़ावा, महापौर ने 10 हजार दीये तैयार कराने की पहल की
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जिला योजना समिति चुनाव में हरिद्वार से 13 सदस्य निर्वाचित, रुड़की के पांचों पार्षदों ने मारी बाजी
रूड़की October 17, 2026
जिला योजना समिति में रुड़की के पांचों पार्षदों ने दर्ज की जीत, नगर निगम में हुआ जोरदार स्वागत
उत्तराखंड October 16, 2026
शिक्षा से ही बदलेगा समाज, SMMEST ने ‘शक्ति से शिक्षा तक’ कार्यक्रम में छात्राओं को बांटी स्कूल किट
रूड़की October 16, 2026
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
उत्तराखंड October 16, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Godwin LiveGodwin Live
Follow US
© 2024 Godwin Live. All Rights Reserved. | Website Design By Rantox Digital
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?