रुड़की। सोनी रोड़।श्रावण मास के पावन अवसर पर एलायंस क्लब रुड़की की ओर से पंचशील मंदिर परिसर में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए खीर प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की सेवा का कार्य पूरे उत्साह और समर्पण के साथ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने खीर प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद की सराहना करते हुए कई बार प्रसाद ग्रहण किया। शिवभक्तों की संतुष्टि और प्रसन्नता ने सेवा में जुटे एलायंस क्लब के सदस्यों को भी आत्मिक आनंद का अनुभव कराया।
सेवा कार्य में क्लब की डीजी अनीता गुप्ता, नीलू धवन, प्रीति सहदेव एवं निधि गोयल ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं क्लब के प्रेरणास्रोत अरविंद गुप्ता, अध्यक्ष योगेश गोयल, सचिव अजय कंसल, कोषाध्यक्ष विशाल गोयल, योगेश सिंघल, नरेंद्र आहूजा, प्रमोद अग्रवाल, विवेक गुप्ता एवं आकाश जैन सहित अन्य सदस्यों ने भी तन, मन और धन से सेवा कार्य में सहयोग दिया।
क्लब अध्यक्ष योगेश गोयल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एलायंस क्लब रुड़की सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय रहता है। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना शिव सेवा का ही एक स्वरूप है और भविष्य में भी क्लब ऐसे जनसेवा कार्य करता रहेगा।
उन्होंने बताया कि क्लब का अगला आयोजन 16 अगस्त को तीज उत्सव के रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी सदस्यों से सहभागिता का आग्रह किया गया है।

