रुड़की। सोनी रोड़। भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बुधवार को आवास विकास स्थित माधव शाखा पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह, कार्यक्रम संयोजक डॉ. अशोक शर्मा आर्य, जिला संयोजक नरेंद्र मोहन आहूजा, सहसंयोजक कंचन मल्होत्रा, दिलीप प्रधान, महेंद्र काला, प्रदीप त्यागी, पार्षद राकेश गर्ग, डॉ. तेज सिंह सैनी, डॉ. मुकेश शर्मा, तेज प्रकाश गुप्ता, आशुतोष चौधरी, डॉ. भावना शर्मा, विमला लांबा, वीरमती यादव, अनीता गुप्ता, मानसी, तान्या, डोली, संजय कक्कड़, संजीव कक्कड़, प्रियांशु, राजकुमार उपाध्याय, अनुज, मनीष श्रीवास्तव सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अमरूद, लीची, चंपा, नीम, रुद्राक्ष और सहजन सहित विभिन्न प्रजातियों के दर्जनों पौधे लगाए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण देने का संकल्प भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर जिला संयोजक नरेंद्र मोहन आहूजा एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. अशोक शर्मा आर्य ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।


