गैरसैंण में चल रहे उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान रुड़की नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इस दौरान सफाई कर्मियों की जायज मांगों को Pushkar Singh Dhami के समक्ष रखा गया।

मुख्यमंत्री ने सफाई मित्रों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए आश्वासन दिया कि वे स्वयं सफाई कर्मचारियों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने सफाई कर्मचारियों से शहर की स्वच्छता और जनहित को ध्यान में रखते हुए हड़ताल समाप्त कर कार्य पर लौटने की आत्मीय अपील भी की।
गौरतलब है कि Roorkee नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कुछ समय से आंदोलनरत हैं, जिसके चलते शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं।
जनप्रतिनिधियों का कहना है कि क्षेत्र के हर वर्ग की आवाज को शासन तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का समाधान कराना उनकी जिम्मेदारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार और सफाई कर्मचारियों के बीच जल्द ही सकारात्मक समाधान निकलकर सामने आएगा, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था फिर से सामान्य हो सकेगी।


