- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण 10 अगस्त को करेंगे रोड समाज की आमसभा में शिरकत
हरिद्वार। सोनी रोड।
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष माननीय श्री हरविंद्र सिंह कल्याण जी आगामी 10 अगस्त 2025 (रविवार) को क्षत्रिय रोड जाति धर्मशाला, हरिद्वार में आयोजित वार्षिक आमसभा में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
इस आमसभा की अध्यक्षता चौधरी धर्मवीर सिंह (चेयरमैन, हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड) द्वारा की जाएगी, जबकि श्री यतीश्वरानंद जी (पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार) कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी धर्मशाला समिति द्वारा दी गई है।
इस आयोजन में समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और भावी दिशा पर विचार-विमर्श किया जाएगा। धर्मशाला समिति के अध्यक्ष चौधरी देवी सिंह ने समस्त रोड समाज से अपील की है कि वे प्रातः 10:00 बजे धर्मशाला परिसर में पहुँचकर अपने समाज के गौरव और सम्माननीय अतिथि का स्वागत करें और आमसभा को सफल बनाएं।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि:
- डॉ. रकम सिंह
- श्री सेवाराम
- श्री महताब सिंह
- श्री अमर सिंह
- श्री एम. के. चौधरी
- श्री हुकम सिंह
- डॉ. नरेश पाल सिंह
- डॉ. सुरेश पाल
- श्री मेहर सिंह (कलामपुरा)
कार्यक्रम के आयोजक पदाधिकारी:
- चौ. देवराज सिंह, अध्यक्ष
- चौ. बिजेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष
- चौ. सुरेश कुमार, सचिव
- चौ. अंकित कुमार, सह-सचिव
- चौ. आदेश कुमार, कोषाध्यक्ष
समिति सदस्य:
चौ. विनोद कुमार, चौ. विनीत कुमार (लाक्खा), चौ. विनीत कुमार, डॉ. रामकुमार, चौ. बलबीर सिंह कुटेल, चौ. महेन्द्र सिंह रसीना
सलाहकार समिति:
चौ. शिव कुमार प्रधान (कुतुबगढ़), चौ. अमरीश कुमार (लाखनौर), चौ. प्रदीप कुमार (चौपरा), चौ. जितेन्द्र कुमार मुखिया, चौ. सोनी रोड (पत्रकार, दथेंड़ा)
समस्त रोड समाज को इस वार्षिक आमसभा में सपरिवार सादर आमंत्रित किया गया है। धर्मशाला समिति ने आशा व्यक्त की है कि यह आयोजन समाज की एकजुटता, जागरूकता और नेतृत्व निर्माण की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।


