रुड़की।सोनी रोड़।
84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वावधान में फोनिक्स विश्वविद्यालय में 07 अगस्त 2025 से संचालित प्री थल सेना शिविर प्रथम के पांचवें दिन एनसीसी निदेशालय उत्तराखंड के विभागाध्यक्ष मेजर जनरल रोहन आनंद ने शिविर का निरीक्षण किया।
अतिथि का स्वागत ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी, कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह और एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया। इसके बाद कैंप कमांडेंट ने एडीजी को कैडेट्स के ऑब्सटेकल प्रशिक्षण, फायरिंग प्रशिक्षण और मैप रीडिंग सहित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन कराया।
जनरल आनंद ने आगामी थल सैनिक शिविर, नई दिल्ली में प्रतिभाग करने वाले कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया और उन्हें सभी प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड निदेशालय को विजयी बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिविर के दौरान कैडेट्स को प्रदान किए जा रहे उच्च गुणवत्ता वाले खान-पान, सुव्यवस्थित आयोजन और अनुशासन की सराहना की।
उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर उपलब्ध कराने के लिए चेयरमैन चैरब जैन का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें “एक पेड़ माँ के नाम” मुहिम के अंतर्गत पौधा भेंट किया। साथ ही, कुलपति डॉ. मनीष पांडे, एग्जाम कंट्रोलर चिराग शर्मा और केयरटेकर विक्रांत कुमार को भी धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर सूबेदार मेजर अमर सिंह, सूबेदार पंकज पाल, प्रशिक्षण अधीक्षक रवि कपूर, बीएचएम केशवानंद, हवलदार राजेंद्र सिंह, हवलदार पूरन सिंह, हवलदार संदीप सिंह, पूर्व हवलदार सतेंद्र सिंह, इंस्ट्रक्टर मनबर सिंह, वाहन चालक जसबीर सिंह, विमल पंवार, यूओ प्रभाकर बडोला, कैडेट नीरज सिंह बिष्ट समेत कई अधिकारी व कैडेट्स मौजूद रहे।


