रुड़की।सोनी रोड़। राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सत्ती मोहल्ला में पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों के शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने के लिए किताबों के साथ-साथ कापी, पेंसिल बॉक्स व अन्य आवश्यक सामग्री भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है और उनका ज्ञान भी विकसित होता है।
सत्ती मोहल्ला विद्यालय में बच्चों को वितरित की पाठ्य सामग्री
उन्होंने कहा कि इन्हीं विद्यालयों से निकलकर छात्र आगे चलकर आईएएस और पीसीएस जैसे उच्च पदों पर पहुंचते हैं और समाज के कमजोर वर्ग की समस्याओं को समझकर उनका समाधान करते हैं। उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार, भवन निर्माण और आवश्यक सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

गौरव गोयल ने कहा कि उन्होंने नगर के कई सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया है, जहां शिक्षक पूरी लगन से बच्चों को पढ़ा रहे हैं, लेकिन संसाधनों की कमी अभी भी एक बड़ी चुनौती है। इन कमियों को दूर करना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।
पार्षद हाजी फजलुर्रहमान उर्फ छोटे भाई ने कहा कि गौरव गोयल हमेशा से सेवा भावना के साथ कार्य करते आए हैं और बिना किसी पद के भी जनता की समस्याओं के समाधान में सक्रिय रहते हैं।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को पाठ्य सामग्री मिलने से उनमें खुशी का माहौल है और यह कार्य सराहनीय है।
इस अवसर पर सहायक अध्यापक नेपाल सिंह, विधि गोस्वामी, ऋतु रानी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष उवेस अंसारी, डॉ. मोहम्मद जिया उल हक, अब्दुल रहमान, सैयद मोहसिन अली, जहांगीर कुरैशी, अक्षय कुमार, संजीत ठेकेदार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


