हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में कार्यरत लघु उद्योग भारती इकाई सिडकुल (पुराना औद्योगिक क्षेत्र) एवं रुड़की नगर इकाई द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर सिडकुल स्थित एक होटल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए रुड़की नगर इकाई के जिलाध्यक्ष केतन भारद्वाज ने उपस्थित अतिथियों, विभिन्न औद्योगिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों एवं उद्यमियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं अति विशिष्ट अतिथि राजीव शर्मा (अध्यक्ष, नगरपालिका शिवालिक नगर) ने उद्यमियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया कि उद्योगों से जुड़ी समस्याओं के समाधान में सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।
लघु उद्योग भारती उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी कैलाश मेलाना ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस आयोजन ने संगठन की एकजुटता, समर्पण और कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह तोमर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम संगठन को मजबूती प्रदान करते हैं और उद्योग, उद्यमी तथा संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हैं।
भारतीय जनता पार्टी, लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राहुल देव ढंड ने उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन और सरकार के बीच सेतु बनकर कार्य करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के अंत में सिडकुल इकाई (पुराना औद्योगिक क्षेत्र) के जिलाध्यक्ष मनोज गौतम ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर औद्योगिक संगठनों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक पदाधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सुनील पांडेय, सुखदेव सिंह, गौतम कपूर, पुनीत गोयल, अनुज चौहान, प्रवीण गर्ग, मोहिंदर आहूजा, जगदीश लाल पाहवा, अजय गर्ग, राकेश मित्तल, विनीत सिंघल, रंजीत टिबरेवाल, रामकांत हराला आदि शामिल रहे।
वहीं लघु उद्योग भारती की ओर से प्रदीप खंडूरी, संजय गुप्ता, मयंक गर्ग, बीरेंद्र शुक्ल, मनोज मिश्रा, वीवी सिंह, पवन अग्रवाल, उपेंद्र कुमार, प्रवीण राणा, आदित्य तोमर, पीयूष मंधार, राहुल प्रजापति, हिमांशु वालिया सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।


