रुड़की। श्री दुर्गा चौक मंदिर समिति, रुड़की द्वारा आयोजित दो कन्याओं के विवाह समारोह में नगर के गणमान्यजनों ने पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने मंदिर समिति के इस पुनीत एवं सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि समिति के पदाधिकारी समय-समय पर ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हैं, जो समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है।

पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि श्री दुर्गा चौक मंदिर समिति द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में बारात के स्वागत से लेकर भोजन व्यवस्था तक की पूरी जिम्मेदारी समिति द्वारा निभाई जाती है। साथ ही वर-वधू को विवाह से जुड़ा आवश्यक सामान भी प्रदान किया जाता है, जो वास्तव में एक पुण्य कार्य है।
भाजपा युवा नेता इंजीनियर चैरब जैन तथा समाजसेविका पूजा गुप्ता ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मंदिर समिति द्वारा जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करना समाज के लिए एक अनुकरणीय पहल है।
विवाह की सभी धार्मिक रस्में पंडित रोहित शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराई गईं।
इस अवसर पर अनिल अग्रवाल, प्रधान अशोक वर्मा, सत्येंद्र पाल, संजय भगत, सोनी रोड़ , सुमित कुमार अग्रवाल, अंशु सिंघल, मोनिका, अनीता गुप्ता, ममता वर्मा, रूबी, निधि त्यागी, सुमित कुमार, अंजलि, रोहित कुमार, रुमकेश सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।


