रोडवेज बस अड्डे के पास अश्लील इशारे कर रही 6 महिलाएं गिरफ्तार
रुड़की। कोतवाली सिविल लाइन पुलिस ने रोडवेज बस अड्डे के पास अश्लील इशारे कर वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने वाली 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस को लंबे समय से स्थानीय नागरिकों की शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ महिलाएं यात्रियों को इशारों से आकर्षित कर रही हैं, जिससे शिक्षा नगरी की छवि धूमिल हो रही थी।

पुलिस की कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी कुश मिश्रा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। रविवार (30 मार्च 2025) को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोडवेज बस अड्डे के पास से 6 महिलाओं को आपत्तिजनक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया। सभी को कोतवाली लाकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार महिलाओं के नाम:
1. रेनू उर्फ रेशमा (25) – मूल निवासी प्रतापगढ़, लखनऊ (हाल निवासी: बांदा रोड, रुड़की)
2. हिना (20) – मूल निवासी दूधली, सहारनपुर (हाल निवासी: बांदा रोड, रुड़की)
3. सीमा (45) – निवासी शेरपुर, रुड़की
4. निशा (26) – मूल निवासी महेशपुर, सहारनपुर (हाल निवासी: मोहनपुरा, रुड़की)
5. सानिया (40) – निवासी बेहद रोड, सहारनपुर
6. शकील उर्फ आयशा (24) – निवासी रामपुर डाडी, हरिद्वार
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
म0उप0 अंशु चौधरी
म0उप0 नि पूजा मेहरा
म0का0 कविता
हेड का0 बलविंदर
म0हो0गा0 आशा
पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि शहर की गरिमा बनाए रखी जा सके।


