रुड़की, 26 सितंबर।
मैथोडिस्ट गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, रुड़की में शुक्रवार को हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत “साहित्य समाज का दर्पण” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवा भारत की अंजलि रानी के नेतृत्व में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं का उत्साह बढ़ाने हेतु कॉलेज की प्रबंधिका मिस थे सिंह और प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपमा वर्मा के साथ-साथ डॉ. कोमल और श्रीमती वंदना ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।
निबंध प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा के अनुसार प्रथम स्थान आयुषी ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान जीनत को मिला, जबकि तृतीय स्थान अदिति प्रसाद ने हासिल किया।
कार्यक्रम के अंत में विजयी छात्राओं को प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव और युवा भारत की प्रतिनिधि अंजलि रानी ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इसी अवसर पर अंजलि रानी ने प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव को भी स्मृति चिन्ह भेंट किया।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में लेखन की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना और अपने विचारों व भावों को अभिव्यक्त करने की क्षमता को विकसित करना रहा।


