हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि पर श्री मां दुर्गा मंदिर में भव्य आरती का आयोजन
रुड़की। हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ पर श्री मां दुर्गा मंदिर, दुर्गा चौक रुड़की में भव्य आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता रानी की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में समाजसेवी सचिन गुप्ता अपनी धर्मपत्नी पूजा गुप्ता के साथ पहुंचे और मां दुर्गा की आरती में हिस्सा लिया। मंदिर में आचार्य रोहित शास्त्री ने संध्या आरती का शुभारंभ किया, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार की मधुर ध्वनि गूंज उठी।

इस भव्य आयोजन में श्री मां दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल अपनी धर्मपत्नी उमा अग्रवाल, सचिव सत्येंद्र पाल, पंकज गुप्ता, सोनी रोड, एडवोकेट वी. के. जिंदल, सूर्यकांत त्यागी, उषा अग्रवाल, मोनिका सहित अनेक भक्तों ने मां की आरती कर आशीर्वाद लिया।

![]()
मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे नवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर आकर मां के आशीर्वाद प्राप्त करें। वहीं, सोनी रोड ने बताया कि नवरात्रों के दौरान प्रतिदिन सुबह माता की पूजा और संध्या को भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा।


