मंगलौर (हरिद्वार)। वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी, पीरपुरा के मैदान पर माध्यमिक विद्यालय जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल प्रतियोगिता का सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में हरिद्वार जनपद के भगवानपुर, खानपुर, नारसन, लक्सर, रुड़की और बहादराबाद ब्लॉक के चयनित खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खेल प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
प्रतियोगिता का आयोजन वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी के प्रमुख क्रिकेट प्रशिक्षक अवतार सिंह एवं सहायक प्रशिक्षक उमेश कुमार के निर्देशन में किया गया। इस दौरान क्रिकेट प्रतिभाओं के चयन की प्रक्रिया पारदर्शी और प्रतिस्पर्धात्मक रही।
कार्यक्रम के दौरान आकाश कुमार, जिन्होंने अंडर-19 क्रिकेट बोर्ड प्रतियोगिता में उत्तराखंड की ओर से सर्वाधिक विकेट लिए, तथा आकाश मेघवाल (राजस्थान आईपीएल टीम) को जिला खेल समन्वयक गजेंद्र सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।
अंडर-19 में चयनित खिलाड़ी:
पार्थ रावत, जैद सलीम, मोहम्मद जैद, साद, फरहान, वंश, आकाश कुमार, अनंत नायक, खुशविंदर सागवान, आनंद कश्यप, शिवम, विशाल, अंशुल, पवन शाह, बादल, राजेश, मोहम्मद समीर।
अंडर-14 में चयनित खिलाड़ी:
वैभव सैनी, अंश चौधरी, वैभव प्रताप सिंह, विवेक कुमार, अरव, कृष्ण सैनी, अरविंद सैनी, रामप्रताप सिंह, आशु प्रजापति, दक्ष शर्मा, ओजस गर्ग, प्रणीत, सावन, सानू, तनुज कश्यप, हिमांशु राज, कृष्णा राठौर, देव राठौर।
जिला खेल समन्वयक गजेंद्र सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी अब आगामी राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालय प्रतियोगिता में हरिद्वार जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिसका आयोजन देहरादून में किया जाएगा।
प्रतियोगिता में सुबोध नयन, अंशुल लार्सन, सौरभ पवार, नवीन सैनी, राजीव चौधरी, अरुण खरे, मांगेराम मौर्य, मनजीत राणा, धर्मवीर, शालू तोमर, प्रीती सैनी, पवन राणा, अरविंद चौधरी, आर.एल. बड़ौनी, प्रशांत राठी, ओम सिंह, महक सिंह, रवि कुमार, सुरेश चंद, प्रदीप कुकरेती एवं डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी उपस्थित रहे।


