रुड़की। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्थापना दिवस (24 सितम्बर 2025) के अवसर पर कन्हैया लाल पॉलिटेक्निक की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं रुड़की ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में डॉ. ऐश्वर्य वर्धन ने स्वयंसेवकों को आंखों की देखभाल के संबंध में उपयोगी जानकारियां दीं। वहीं जनरल फिजिशियन एवं पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. देवेश शर्मा ने युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, जंक फूड से परहेज करने और वर्ष में एक बार सीबीसी जांच कराने की सलाह दी। डॉ. देवेश शर्मा ने शिविर में 125 छात्र-छात्राओं का रूटीन चेकअप भी किया।
इसके अलावा डॉ. आकांक्षा गर्ग (देव लोक क्लीनिक, रुड़की) ने 80 छात्र-छात्राओं के दांतों की जांच की और दांतों को स्वस्थ एवं साफ रखने के लिए आवश्यक जानकारी साझा की। उन्होंने छात्रों को प्रतिदिन सुबह-शाम ब्रश करने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
शिविर में कुल 150 एनएसएस स्वयंसेवियों ने भाग लिया। इस अवसर पर संस्था के प्रधानाचार्य श्री यतींद्र गोयल ने स्वास्थ्य सजगता पर बल देते हुए कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां बड़ी बीमारियों से बचाव में मददगार होती हैं। कार्यक्रम अधिकारी मनोज सैनी ने छात्रों को योग, ध्यान और संतुलित खानपान को जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी श्री कुलदीप त्यागी, रुड़की ब्लड बैंक सेंटर निदेशक अखिल सैनी, देवांश, खुशी प्रजापति, वेदांत एवं धनंजय त्यागी आदि का विशेष सहयोग रहा।


