By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Godwin LiveGodwin LiveGodwin Live
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Reading: भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश संयोजक का ‘भूषण भवन’ में भव्य अभिनंदन
Share
Sign In
Font ResizerAa
Godwin LiveGodwin Live
Font ResizerAa
  • व्यापार
  • राजनीति
  • Soni Ror Live
  • रूड़की
  • हरिद्वार
  • देश
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Godwin Live > Blog > रूड़की > भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश संयोजक का ‘भूषण भवन’ में भव्य अभिनंदन
रूड़की

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश संयोजक का ‘भूषण भवन’ में भव्य अभिनंदन

Soni Ror
Last updated: June 9, 2026 12:51 pm
Soni Ror
Share
3 Min Read
SHARE

रुड़की। भारतीय जनता पार्टी के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पद पर मनोनयन होने के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता का साकेत कॉलोनी स्थित उनके आवास ‘भूषण भवन’ पर विभिन्न ब्राह्मण संगठनों द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर की प्रमुख ब्राह्मण इकाइयों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पहुंचकर उन्हें माल्यार्पण किया, शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन आचार्य पंडित रोहित वैदिक ने किया।

समारोह को संबोधित करते हुए पुरोहित कल्याण समिति के अध्यक्ष राजकुमार कौशिक ने कहा कि भाजपा नेतृत्व द्वारा लिया गया यह निर्णय समाज और व्यवसायिक वर्ग दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। वहीं जनपदीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित देवेंद्र शर्मा ने कहा कि यह मनोनयन संगठन में समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान का प्रतीक है।

जनपदीय ब्राह्मण सभा के महामंत्री सचिन पंडित ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रदेशभर में नई पहचान बनाएगा। भारतीय ब्रह्म सभा के नगर अध्यक्ष राजेश कपिल ने इसे रुड़की के लिए गौरव का विषय बताते हुए समाज के पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर परशुराम सेना के अध्यक्ष नीरज कपिल, जनपदीय ब्राह्मण सभा महिला इकाई की अध्यक्ष श्रद्धा हिंदू तथा हिंदू स्वराज ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट हिमांशु कपिल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रदेश संयोजक के नेतृत्व की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने संबोधन में नवनियुक्त प्रदेश संयोजक ने सभी संगठनों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिला यह सम्मान संगठन और समाज के प्रति विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया जाएगा तथा समाज और संगठन के हितों को सदैव सर्वोपरि रखा जाएगा

समारोह में वरिष्ठ जन ईश्वर चंद्र शर्मा, डॉ. रामकुमार शर्मा, आचार्य सचिन शास्त्री, आचार्य सचिन शर्मा, रामदेव शर्मा, पंडित वैभव शर्मा, पंडित अनुज शर्मा, पंडित गणेश शास्त्री, आचार्य ध्रुव कौशिक, शिव कुमार शर्मा, पंडित काका जी, पंडित बबलू जी, सतीश शर्मा, मनीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं समर्थक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, अवैध कैफे,स्पा सेंटरों और होटलों की जांच की मांग

भावुक माहौल में सम्पन्न हुआ हरिद्वार विश्वविद्यालय का “Farewell 2026” समारोह

भगवानपुर की राजनीति: ममता राकेश का प्रभाव और बदलते समीकरणों का खेल

सालियर बाईपास पनियाला रोड पर ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर घायल

डिजिटल अरेस्ट: पढ़े-लिखे लोग भी क्यों फंस रहे हैं साइबर ठगों के जाल में ?

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article फाईमैक एयरोस्पेस, TIDES-IIT रूड़की और DIPS के बीच हुआ MoU, नवाचार और बौद्धिक संपदा संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
Next Article नेहरू स्टेडियम के कायाकल्प पर उठे सवाल, दशहरा महोत्सव और सामाजिक आयोजनों को लेकर व्यापारियों व समाजसेवियों ने जताई चिंता
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पॉलिथीन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग, प्रयास फाउंडेशन ने सौंपा ज्ञापन
रूड़की June 19, 2026
पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में एक घायल, दूसरा फरार
रूड़की June 19, 2026
गंगनहर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से बढ़ा जनता का भरोसा, व्यापार मंडल ने किया सम्मान
रूड़की June 11, 2026
नेहरू स्टेडियम के कायाकल्प पर उठे सवाल, दशहरा महोत्सव और सामाजिक आयोजनों को लेकर व्यापारियों व समाजसेवियों ने जताई चिंता
रूड़की June 10, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Godwin LiveGodwin Live
Follow US
© 2024 Godwin Live. All Rights Reserved. | Website Design By Rantox Digital
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?