रुड़की/हरिद्वार।सोनी रोड़। हरिद्वार विश्वविद्यालय में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को विदाई देने के लिए “Farewell 2026” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्साह, उमंग और भावनात्मक माहौल के बीच सम्पन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों (HODs), रजिस्ट्रार सुमित चौहान, एडमिशन मैनेजर जितेंद्र चौधरी, प्लेसमेंट हेड प्रज्वल चौधरी तथा प्रो-वाइस चांसलर आदेश आर्य की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा, वहीं विभागाध्यक्षों के मार्गदर्शन एवं सहयोग की भी सराहना की गई।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय अध्यक्ष सीए सत्येंद्र कुमार गुप्ता एवं विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष नमन बंसल ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए भावभीनी विदाई दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में प्राप्त शिक्षा, अनुभव और संस्कार विद्यार्थियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता दिलाने में सहायक होंगे।
समारोह के दौरान विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को विशेष टाइटल प्रदान किए गए। ज्ञान प्रकाश (बी.टेक.) को Mr. Farewell तथा आरुषि (बी.टेक.) को Miss Farewell चुना गया। वहीं शिवम और दर्शना (बी.टेक.) को Mr. & Miss Perfect का खिताब मिला। Glamorous Face के लिए सामी (बी.टेक.), कौसिकी (बी.टेक.) एवं अक्षंदा (बी.फार्मेसी) को सम्मानित किया गया। इसके अलावा शाहिद अली (बीसीए) और वैष्णवी (बीएससी एग्रीकल्चर) को Mr. & Miss Evening चुना गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन डीन स्टूडेंट वेलफेयर निशा धीमान के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, संगीत, नृत्य एवं मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से वरिष्ठ छात्रों को यादगार विदाई दी। विभिन्न प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और भावनाओं का अनूठा संगम प्रस्तुत किया।
समारोह का समापन समूह फोटोग्राफी, केक कटिंग एवं डिनर के साथ हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए यादगार, भावुक और आनंदमयी क्षणों से भरपूर रहा, जिसे वे लंबे समय तक याद


