By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Godwin LiveGodwin LiveGodwin Live
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Reading: गंगनहर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से बढ़ा जनता का भरोसा, व्यापार मंडल ने किया सम्मान
Share
Sign In
Font ResizerAa
Godwin LiveGodwin Live
Font ResizerAa
  • व्यापार
  • राजनीति
  • Soni Ror Live
  • रूड़की
  • हरिद्वार
  • देश
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Godwin Live > Blog > रूड़की > गंगनहर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से बढ़ा जनता का भरोसा, व्यापार मंडल ने किया सम्मान
रूड़की

गंगनहर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से बढ़ा जनता का भरोसा, व्यापार मंडल ने किया सम्मान

Soni Ror
Last updated: June 11, 2026 6:34 am
Soni Ror
Share
2 Min Read
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; motionR: 0; delta:null; bokeh:0; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 281.93356;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 34;
SHARE

रुड़की।सोनी रोड़।गंगनहर कोतवाली पुलिस द्वारा एक ही दिन में तीन बड़े मामलों का सफल खुलासा किए जाने पर शहरवासियों और व्यापारियों ने पुलिस की कार्यशैली की जमकर सराहना की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणि भूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम की सक्रियता और कुशल कार्यप्रणाली से जनता में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हुई है।

पुलिस ने बीते दिन जहां 51 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए, वहीं दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 चोरी के वाहन बरामद किए। इसके अलावा व्यापारियों के बीच चर्चा का विषय बने ज्वेलर्स चोरी कांड का भी सफल खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन तीनों मामलों के खुलासे ने गंगनहर पुलिस की कार्यकुशलता को एक बार फिर साबित कर दिया।

पुलिस की इस उल्लेखनीय सफलता पर आज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और शहर के गणमान्य लोगों ने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक मणि भूषण श्रीवास्तव का स्वागत एवं अभिनंदन किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी। इस अवसर पर उत्तराखंड के मशहूर शायर अफजल मंगलौरी ने भी पुलिस टीम को शुभकामनाएं देते हुए उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की।

कार्यक्रम का आयोजन सलमान फरीदी द्वारा किया गया। इस दौरान उपस्थित व्यापारियों और नागरिकों ने कहा कि गंगनहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख से आमजन में पुलिस के प्रति सम्मान और विश्वास बढ़ा है। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी पुलिस इसी तरह अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई कर जनता को सुरक्षा का एहसास कराती रहेगी।

व्यापारियों ने कहा कि खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिलने से जहां लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटी है, वहीं चोरी और वाहन चोरी के मामलों का खुलासा होने से अपराधियों में भी पुलिस का भय बढ़ा है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने गंगनहर कोतवाली पुलिस की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यों की सराहना की।

You Might Also Like

संत पुरुष बाबा फुलसन्दे वाले जी से संवाद, आत्मा से परमात्मा तक की यात्रा

आईआईटी रुड़की में शुरू हुई अंतर्राष्ट्रीय जल विज्ञान संघ की बारहवीं वैज्ञानिक सभा

“हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि पर श्री मां दुर्गा मंदिर में भव्य आरती का आयोजन”

“रुड़की के दुर्गा मां मंदिर की रजत जयंती: नवरात्रि पर भव्य उत्सव और भक्तिमय आयोजन”

रुड़की युवा अग्रवाल सभा ने हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस, ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नेहरू स्टेडियम के कायाकल्प पर उठे सवाल, दशहरा महोत्सव और सामाजिक आयोजनों को लेकर व्यापारियों व समाजसेवियों ने जताई चिंता
Next Article पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में एक घायल, दूसरा फरार
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पॉलिथीन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग, प्रयास फाउंडेशन ने सौंपा ज्ञापन
रूड़की June 19, 2026
पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में एक घायल, दूसरा फरार
रूड़की June 19, 2026
नेहरू स्टेडियम के कायाकल्प पर उठे सवाल, दशहरा महोत्सव और सामाजिक आयोजनों को लेकर व्यापारियों व समाजसेवियों ने जताई चिंता
रूड़की June 10, 2026
भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश संयोजक का ‘भूषण भवन’ में भव्य अभिनंदन
रूड़की June 9, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Godwin LiveGodwin Live
Follow US
© 2024 Godwin Live. All Rights Reserved. | Website Design By Rantox Digital
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?