रुड़की/सोनी रोड। श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान इंटर एवं हाईस्कूल की मेधावी छात्राओं को पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सैकड़ों छात्राओं को निशुल्क पाठ्य सामग्री भी वितरित की।

कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि विद्यार्थी देश का उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र की मजबूत नींव होते हैं। उन्होंने मेधावी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता का सबसे मजबूत आधार है।
महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह एडवोकेट एवं प्रधानाचार्य श्रीमती रीनू सैनी ने कहा कि प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान किए जाने से अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
कॉलेज अध्यक्ष अशोक कुमार, प्रबंधक रविंद्र सिंघल एवं उपप्रबंधक मुकेश गर्ग ने कहा कि छात्राओं की उपलब्धियां ही किसी शिक्षण संस्थान की वास्तविक पहचान होती हैं। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षित बेटियां ही समाज और राष्ट्र को नई दिशा देने का कार्य करती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित करने तथा मेधावी बालिकाओं को सम्मानित करने पर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में सुमैया, सोफिया, अलीना, अविका शर्मा, सोनम मलिक, खुशबू, सानिया, उमेमा परवीन, उर्वशी, रब्बी एवं वंशिका सहित कई मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती बीना नेगी, स्वाति रठोलिया, दिव्या भारती, प्रीति पैन्यूली, निर्मला रानी, श्रुति वालिया, उमा देवी, बबीता गुप्ता, मेनका, स्वाती, अनुराधा, दीप्ति, आरजू तोमर, आभा, अंजलि बडोला, अनीता रानी, प्रेरणा शर्मा, नीना रेखी, डोली, पंकज कुमार, मुकेश शर्मा, पूजा, अजीत सिंह, अमित कुमार, अजय, वीणा कालरा, गीता छाबड़ा, इंदुमती शर्मा, छाया वर्मा, अंजलि मित्तल, अखिलेश रानी, वीन्नी धीमान, प्रीती अग्रवाल, अनुश्री राणा, अभिलाष वर्मा, सुमन, सीमा, शिल्पी जैन, आकांक्षा गोयल, कुसुम लता, नवाब सिंह, वरुण गोयल, विभोर अग्रवाल, गौरव सिंघल, जय सिंह सैनी, प्रमोद नौटियाल, रवि, शफीक अहमद, गौरव गर्ग, ऋषभ वर्मा, राजीव पाहुजा, वरुण जैन, नीरज अग्रवाल, मोहम्मद फारूक एवं निखिल शेठी आदि मौजूद रहे।


