पीरपुरा, रुड़की (हरिद्वार)
वीर्य शौर्य क्रिकेट अकैडमी के तत्वावधान में पीरपुरा स्थित परिसर में वृक्ष रोपण कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में क्रिकेट अकैडमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे समर्पण भाव से पर्यावरण संरक्षण की इस पहल को सफल बनाया।

इस अवसर पर अकैडमी के निदेशक अवतार सिंह ने कहा कि “आज के समय में वृक्ष लगाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। वृक्ष हमारे पर्यावरण को संतुलित रखते हैं और धरती को मजबूती प्रदान करते हैं। जितने अ

धिक वृक्ष होंगे, पृथ्वी का वातावरण उतना ही स्वच्छ और सुरक्षित रहेगा।” उन्होंने सभी युवाओं से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी खिलाड़ियों और पर्यावरण प्रेमियों ने वृक्षों की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ ली और अपने संकल्प को दोहराया।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से वीर्य शौर्य क्रिकेट अकैडमी के संरक्षक सुधांशु गोयल, अजय गोयल, वरिष्ठ खिलाड़ी अमन वर्मा, बहादुर यादव, विशाल चौधरी, गिरीश रतूड़ी, हिमांशु, सोनी, गौरव, उमेश कुमार, अब्दुल रहमान एवं आलोक द्विवेदी समेत कई पर्यावरण प्रेमियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम को सफल बनाया।
यह वृक्षारोपण कार्यक्रम ना केवल एक पर्यावरणीय पहल थी, बल्कि यह युवाओं को प्रकृति से जोड़ने और जिम्मेदारी का एहसास कराने का एक सशक्त माध्यम भी बना।


