By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Godwin LiveGodwin LiveGodwin Live
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Reading: सलेमपुर में वीरेंद्र जाति का सरकार पर हमला: “भाजपा का गढ़, फिर भी विकास से महरूम हरिद्वार”
Share
Sign In
Font ResizerAa
Godwin LiveGodwin Live
Font ResizerAa
  • व्यापार
  • राजनीति
  • Soni Ror Live
  • रूड़की
  • हरिद्वार
  • देश
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Godwin Live > Blog > रूड़की > सलेमपुर में वीरेंद्र जाति का सरकार पर हमला: “भाजपा का गढ़, फिर भी विकास से महरूम हरिद्वार”
रूड़की

सलेमपुर में वीरेंद्र जाति का सरकार पर हमला: “भाजपा का गढ़, फिर भी विकास से महरूम हरिद्वार”

Soni Ror
Last updated: October 4, 2026 10:14 am
Soni Ror
Share
6 Min Read
SHARE

हरिद्वार।सोनी रोड़। चुनावी सरगर्मियों के बीच बड़ा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सलेमपुर राजपूत में प्रधान पदम सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वीरेंद्र जाति ने हजारों लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रधान पदम सिंह की ओर से किए गए सम्मान के लिए वीरेंद्र जाति ने उनका विशेष रूप से आभार जताया और सलेमपुर के विकास के लिए उनके साथ मजबूती से खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

वीरेंद्र जाति ने प्रधान पदम सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि आज जिस सम्मान और अपनत्व के साथ उनका स्वागत किया गया, वह उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सलेमपुर के लोगों के साथ उनके संबंध केवल राजनीतिक नहीं हैं, बल्कि वह क्षेत्र की समस्याओं और लोगों के सुख-दुख से जुड़े रहना चाहते हैं।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “सलेमपुर के विकास के लिए मैं दिन-रात खड़ा रहूंगा। क्षेत्र की जनता की आवाज जहां भी उठानी पड़ेगी, वहां उठाई जाएगी।”

भाषण पर जमकर बजीं तालियां

वीरेंद्र जाति के संबोधन के दौरान सभास्थल कई बार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने कहा कि जब भी वह किसी क्षेत्र में गए, जिस गली से गुजरे, वहां मिलने वाले हर व्यक्ति को नमस्ते किया और सम्मान दिया।

उन्होंने कहा कि उनके कार्यालय पर आने वाले हर व्यक्ति का उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार स्वागत किया और उसका काम पूछा। उन्होंने कभी यह नहीं पूछा कि सामने वाला व्यक्ति किस पार्टी का समर्थक है।

“किसी ने अपना काम बताया, किसी ने कहा कि काम नहीं हो रहा, लेकिन मैंने अपनी ओर से पूरी कोशिश की। मेरा उद्देश्य पूरे क्षेत्र का विकास है।”

“बड़े-बड़े वादों में विश्वास नहीं”

वीरेंद्र जाति ने कहा कि चुनाव के समय प्रचार करने वाले आते हैं और बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन वह जनता से ऐसे वादे नहीं करना चाहते जिन्हें पूरा करना संभव न हो।

उन्होंने कहा कि परिस्थितियां चाहे जो हों, जनता के साथ मिलकर आगे बढ़ने और क्षेत्र के विकास के लिए काम करने का प्रयास जारी रहेगा।

सलेमपुर की जल निकासी बनी बड़ा मुद्दा

कार्यक्रम में सलेमपुर की जल निकासी व्यवस्था को लेकर वीरेंद्र जाति ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान सलेमपुर में पानी भरने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी होती है, लेकिन इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में अपेक्षित गंभीरता दिखाई नहीं देती।

उन्होंने सवाल उठाया कि “सलेमपुर में पानी भरता है, लोगों को तकलीफ होती है, लेकिन सरकार को इससे तकलीफ क्यों नहीं होती?”

उन्होंने जल निकासी को क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं में गिनाते हुए कहा कि जनता लंबे समय से इस समस्या से जूझ रही है।

“भाजपा का गढ़, फिर विकास क्यों नहीं?”

वीरेंद्र जाति ने कहा कि सलेमपुर को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। इसके बावजूद यदि क्षेत्र की जनता आज भी जल निकासी जैसी बुनियादी समस्या से जूझ रही है तो इस पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

उन्होंने आरोप लगाया कि हरिद्वार के साथ विकास के मामले में न्याय नहीं हुआ। उनका कहना था कि पहाड़ी क्षेत्रों में सरकार की ओर से धन खर्च किया जाता है, लेकिन हरिद्वार की जनता को कई मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

प्रमाण पत्र और सरकारी सुविधाओं पर भी सरकार को घेरा

उन्होंने जाति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सरकारी प्रमाण पत्र बनवाने में आम जनता को होने वाली परेशानियों का मुद्दा भी उठाया। वीरेंद्र जाति ने आरोप लगाया कि हरिद्वार की जनता को सरकारी सुविधाएं हासिल करने में कई बार अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार की जनता ने सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन बदले में हरिद्वार के साथ अपेक्षित न्याय नहीं हुआ।

पदम सिंह के नेतृत्व की तारीफ

कार्यक्रम के दौरान वीरेंद्र जाति ने प्रधान पदम सिंह के नेतृत्व और क्षेत्र के लोगों से उनके जुड़ाव की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि सलेमपुर की जनता को साथ लेकर चलने और क्षेत्र की समस्याओं को उठाने की जिम्मेदारी प्रधान पदम सिंह लगातार निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सलेमपुर के विकास और जनता के हित के मुद्दों पर वह प्रधान पदम सिंह और क्षेत्र की जनता के साथ दिन-रात खड़े रहेंगे।

प्रधान पदम सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वीरेंद्र जाति के भाषण के दौरान कई बार जोरदार तालियां बजीं, जिससे कार्यक्रम में राजनीतिक उत्साह साफ दिखाई दिया।

चुनाव से पहले सलेमपुर में हुआ यह कार्यक्रम बड़ा विधानसभा की सियासत में वीरेंद्र जाति की बढ़ती सक्रियता और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर उनकी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

You Might Also Like

COER University में द्वितीय दीक्षांत समारोह की धूम

एक दिवसीय फील्ड विजिट कार्यक्रम संपन्न

एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने किया वृक्षारोपण

सनातन धर्म रक्षिणी सभा ने लगाया विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर

“त्यागी डायग्नोस्टिक सेंटर: रुड़की में अत्याधुनिक पैथोलॉजी सेवाओं की नई पहचान!”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ का बड़ा खुलासा: पामोलीन ऑयल और मिल्क पाउडर से बन रहा था ‘पनीर’ रुड़की के नन्हेड़ा अनेतपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की रात में छापेमारी, 2 क्विंटल सेमी-प्रोसेस्ड पनीर नष्ट; फैक्ट्री बंद
Next Article शहीदों की स्मृति में कबड्डी का महाकुंभ, रोमा सैनी की नई पहल
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जिला योजना समिति चुनाव में हरिद्वार से 13 सदस्य निर्वाचित, रुड़की के पांचों पार्षदों ने मारी बाजी
रूड़की October 17, 2026
जिला योजना समिति में रुड़की के पांचों पार्षदों ने दर्ज की जीत, नगर निगम में हुआ जोरदार स्वागत
उत्तराखंड October 16, 2026
शिक्षा से ही बदलेगा समाज, SMMEST ने ‘शक्ति से शिक्षा तक’ कार्यक्रम में छात्राओं को बांटी स्कूल किट
रूड़की October 16, 2026
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
उत्तराखंड October 16, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Godwin LiveGodwin Live
Follow US
© 2024 Godwin Live. All Rights Reserved. | Website Design By Rantox Digital
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?