रुड़की।सोनी रोड़ कन्हैया लाल पॉलिटेक्निक, रुड़की की एआईएमएल (AIML) ब्रांच की छात्रा शताक्षी ने 31वीं हरिद्वार डिस्ट्रिक्ट सब-जूनियर अंडर-59 ग्रुप क्योरुगी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है।

हरिद्वार डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन एवं ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शताक्षी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के बाद हरिद्वार डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं जनरल सेक्रेटरी ने उन्हें मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
छात्रा की इस उपलब्धि पर कन्हैया लाल पॉलिटेक्निक के प्राचार्य मेजर फणीन्द्र मिश्रा और चेयरमैन विंग कमांडर मोहित गर्ग ने संस्थान परिसर में शताक्षी को सम्मानित किया। उन्होंने छात्रा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ स्टाफ सदस्य एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष मनोज सैनी तथा जितेन्द्र सैनी ने शताक्षी का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, रमन पाल, कुलदीप त्यागी और विपिन जैन सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी छात्रा को बधाई दी।
संस्थान के स्टाफ सदस्यों ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए सभी छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
शताक्षी की इस सफलता को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।


