भाजपा जिला महामंत्री प्रवीन सिंधु ने सिलेंडर विस्फोट से प्रभावित परिवार को दिया मदद का आश्वासन

रुड़की, कृष्णा नगर गली नंबर 12 स्थित एक आवासीय भवन में सिलेंडर फटने से आग लग गई, जिससे घर को भारी नुकसान पहुँचा। इस घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के निवर्तमान जिला महामंत्री श्री प्रवीन सिंधु मौके पर पहुँचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

भाजपा संगठन रुड़की ने दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता जताई। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई और स्थानीय पुलिस की सक्रियता से कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।

इस दौरान कृष्णा नगर के पूर्व पार्षद श्री संजय कश्यप एवं भाई सं कुरील भी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने प्रभावित परिवार को ढांढस बंधाया। स्थानीय प्रशासन और समाजसेवियों द्वारा भी परिवार को हरसंभव सहायता देने की अपील की गई है।


