रुड़की। सोनी रोड़।कांवड़ यात्रा के दौरान शहरवासियों को यातायात संबंधी परेशानियों से राहत दिलाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस उपाधीक्षक जोशी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने नगरवासियों, मरीजों, बुजुर्गों, विद्यार्थियों और व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की मांग उठाई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि है, लेकिन इसके साथ ही शहर के लोगों को भी अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने प्रशासन से ऐसी व्यवस्था करने का आग्रह किया, जिससे कांवड़ियों की यात्रा भी निर्बाध रहे और स्थानीय यातायात भी प्रभावित न हो।
इस पर पुलिस ओशिन जोशी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इस बार आपातकालीन परिस्थितियों के लिए विशेष इमरजेंसी रूट बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मरीजों, नगरवासियों और स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। साथ ही कांग्रेस द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से लेते हुए भविष्य में भी प्रशासन को सहयोग देने की अपील की।
प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष संजय गुड्डू (पूर्व पार्षद), जिला संगठन मंत्री गौरव प्रधान, कार्यालय सचिव नूर आलम राजा तथा जिला प्रवक्ता अनिल कुमार सिंह पुंडीर मौजूद रहे।


