रुड़की। आगामी 11 नवंबर को मोहल्ला सोत स्थित मदरसा अरबिया रहमानिया में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को सती मोहल्ला में एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता युवा भाजपा नेता, समाजसेवी तथा फोनिक्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन इंजी. चैरब जैन ने की।

उन्होंने बताया कि यह उनका नवां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर होगा, जिसमें क्षेत्र के लोगों के लिए विभिन्न बीमारियों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन परामर्श, बाल एवं महिला रोग, दंत रोग तथा खून की जांच जैसी सेवाएं दी जाएंगी। साथ ही जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां और चश्मे भी वितरित किए जाएंगे।
इंजी. चैरब जैन ने बताया कि इस शिविर में श्री स्वामी भूमानंद हॉस्पिटल, वेलियनगिरी हिल्स नर्सिंग होम, संजीवनी डेंटल केयर तथा सैनी डायग्नोस्टिक्स के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श और परीक्षण किया जाएगा।
इस अवसर पर पार्षद संजीव राव, पार्षद शिवम अग्रवाल, पार्षद फजलुर रहमान, डॉक्टर विनोद रोहिला, नावेद मलिक, पंडित अभिषेक शर्मा, जुनैद मलिक, पूर्व पार्षद दिनेश शर्मा, अमित वर्मा, जहांगीर खान, आकाश गौतम, आशीष जैन, अक्षय पाल, दीपक पांडे, इनाम साबरी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इंजी. चैरब जैन ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य समाज के गरीब और जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना है, ताकि वे भी समय पर अपना उपचार कर स्वस्थ जीवन जी सकें।


