हरिद्वार।सोनी रोड़।जिला सहकारी बैंक लिमिटेड हरिद्वार के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया मंगलवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुई। निर्वाचन में बिजेंद्र सिंह अध्यक्ष तथा सुशील राठी उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का निर्विरोध निर्वाचन होने पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया।
निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण, देहरादून द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई। अध्यक्ष पद पर बिजेंद्र सिंह और उपाध्यक्ष पद पर सुशील राठी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
इसके अलावा राज्य सहकारी बैंक हल्द्वानी के प्रतिनिधि के चार पदों पर रचना, रचित, बबली एवं सुशील कुमार, प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन के दो प्रतिनिधि पदों पर ज्योति एवं नवनीत सिंह तथा राज्य सहकारी संघ के एक प्रतिनिधि पद पर सुनील कुमार निर्वाचित हुए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह इससे पूर्व भी जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके भाई सुग्गन सिंह भी पूर्व में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रह चुके हैं। सहकारिता क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय बिजेंद्र सिंह को सहकारी राजनीति का अनुभवी चेहरा माना जाता है। वहीं नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सुशील राठी की पत्नी निशु राठी लिब्बरहेड़ी सहकारी समिति की अध्यक्ष हैं।
निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने उपाध्यक्ष सुशील राठी एवं नवनिर्वाचित संचालकों के साथ जिला सहकारी बैंक मुख्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने सभी निर्वाचित संचालकों एवं बैंक से जुड़े लोगों का आभार जताया।
इस अवसर पर सुभाष वर्मा, सुशील कुमार, अशोक चौधरी, सूर्यवीर मलिक, डॉ. रामपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राजवीर सिंह, नवनीत सिंह, देवेंद्र अग्रवाल, पुष्पराज सैनी, भारती देवी, आंचल सिंघल, लता देवी, ओम प्रकाश, उत्तम सिंह रावत, बबली देवी, सपना शर्मा, मौ. इस्लाम, सुशील चौधरी मिरकपुर, पंकज कुमार एडवोकेट, राजेंद्र प्रसाद एडवोकेट, कुलबीर प्रधान मानपुर, रामवीर अध्यक्ष जिला सहकारी संघ, रचित अग्रवाल, पवन सैनी, अवनीश, पारुल, मांगेराम सिरोही, अनीश गौर समेत बड़ी संख्या में समर्थक एवं सहकारिता क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे।


