By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Godwin LiveGodwin LiveGodwin Live
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Reading: उत्तराखंड किसान मोर्चा के 74 दिन का संघर्ष, किसानों की बड़ी जीत! इकबालपुर मिल की 500 करोड़ की संपत्ति होगी नीलाम
Share
Sign In
Font ResizerAa
Godwin LiveGodwin Live
Font ResizerAa
  • व्यापार
  • राजनीति
  • Soni Ror Live
  • रूड़की
  • हरिद्वार
  • देश
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Godwin Live > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड किसान मोर्चा के 74 दिन का संघर्ष, किसानों की बड़ी जीत! इकबालपुर मिल की 500 करोड़ की संपत्ति होगी नीलाम
उत्तराखंड

उत्तराखंड किसान मोर्चा के 74 दिन का संघर्ष, किसानों की बड़ी जीत! इकबालपुर मिल की 500 करोड़ की संपत्ति होगी नीलाम

Soni Ror
Last updated: October 31, 2026 1:29 pm
Soni Ror
Share
5 Min Read
SHARE

74 दिन के आंदोलन के आगे झुका प्रशासन, इकबालपुर शुगर मिल की संपत्तियां होंगी नीलाम

 

500 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का प्रारंभिक मूल्यांकन, 15 दिन में नीलामी प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन; डीएम से वार्ता के बाद उत्तराखंड किसान मोर्चा ने धरना किया समाप्त

रुड़की। इकबालपुर शुगर मिल पर किसानों के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर तहसील परिसर में पिछले 74 दिनों से चल रहे उत्तराखंड किसान मोर्चा के धरने को आखिरकार बड़ी सफलता मिली है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के ठोस आश्वासन के बाद शनिवार को किसान मोर्चा ने धरना समाप्त करने का ऐलान कर दिया। प्रशासन ने इकबालपुर शुगर मिल की परिसंपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया तेज करते हुए अगले 15 दिनों में इसे पूरा कराने का आश्वासन दिया है। इस फैसले के बाद किसानों को लंबे समय से अटके गन्ना भुगतान की उम्मीद जगी है।

शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं तहसील परिसर स्थित धरनास्थल पर पहुंचे और किसान नेताओं से वार्ता की। उन्होंने बताया कि शुगर मिल की संपत्तियों के मूल्यांकन की पहली रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, जबकि कुछ परिसंपत्तियों का मूल्यांकन अभी शेष है। अंतिम रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर आने की उम्मीद है। इसके बाद नियमानुसार नीलामी समेत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की ओर से मिले आश्वासन के बाद उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक मूल्यांकन में मिल की करीब 500 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों का आकलन सामने आया है। अंतिम मूल्यांकन के बाद इन संपत्तियों से किसानों के बकाया गन्ना भुगतान और अन्य देनदारियों की वसूली का रास्ता साफ हो सकता है।

गुलशन रोड ने कहा कि जिस मुद्दे को लंबे समय से असंभव बताकर किसानों को निराश किया जा रहा था, उसे किसानों की एकजुटता और लगातार संघर्ष ने संभव कर दिखाया है। सरकार और संबंधित विभागों के स्तर पर भी इस मामले को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन 74 दिनों के आंदोलन ने प्रशासन को ठोस कार्रवाई की दिशा में आगे बढ़ने के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा कि यह किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि किसानों की एकता और संघर्ष की जीत है।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि मिल की संपत्तियों की नीलामी से किसानों और अन्य देनदारों का भुगतान किस प्रकार होगा, यह अंतिम मूल्यांकन और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। वहीं, शुगर मिल भविष्य में दोबारा संचालित होगी या बंद रहेगी, इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। हालांकि, यदि कोई नई पार्टी मिल का संचालन अपने हाथ में लेती है तो इसके दोबारा शुरू होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

गौरतलब है कि 21 अक्टूबर को आयोजित किसानों की महापंचायत में अधिकारियों ने मिल की संपत्तियों का मूल्यांकन कराकर बकाया वसूली की कार्रवाई का आश्वासन दिया था। निर्धारित समय में कार्रवाई आगे न बढ़ने पर किसानों ने आंदोलन जारी रखा था। शनिवार को जिलाधिकारी के धरनास्थल पर पहुंचने और समयबद्ध कार्रवाई का भरोसा देने के बाद धरना समाप्त करने का निर्णय लिया गया।

अन्य मांगों पर भी मिला आश्वासन

उत्तराखंड किसान मोर्चा की मांगों में गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने, स्मार्ट मीटर का विरोध और नलकूपों की बिजली मुफ्त किए जाने जैसी मांगें भी शामिल हैं। गुलशन रोड ने बताया कि इन मांगों पर भी सकारात्मक आश्वासन मिला है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शासन और प्रशासन अपने वादों पर खरा नहीं उतरता है तो किसान दोबारा आंदोलन शुरू करेंगे और इस बार आंदोलन पहले से अधिक व्यापक एवं उग्र होगा।

किसान मोर्चा की बढ़ती ताकत, दूसरे संगठनों के पदाधिकारी भी जुड़े

इधर, उत्तराखंड किसान मोर्चा की बढ़ती सक्रियता और किसानों के बीच मजबूत होती पकड़ भी चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में मोहम्मदपुर जट में आयोजित बड़ी पंचायत में सैकड़ों किसानों ने भाग लेकर मोर्चे के प्रति अपना विश्वास जताया था। इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कई पदाधिकारियों ने संगठन छोड़कर उत्तराखंड किसान मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की है। इससे क्षेत्र में मोर्चे की संगठनात्मक ताकत बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

74 दिनों तक चले इस आंदोलन के बाद अब किसानों की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। असली परीक्षा अब आश्वासन को जमीन पर उतारने और किसानों के खातों तक बकाया भुगतान पहुंचाने की होगी।

You Might Also Like

उत्तराखंड में राजनीतिक हाशिये पर गुर्जर समाज संगठनहीनता और अवसरवादिता का परिणाम

उत्तराखंड के हरिद्वार में गोदाम से बरामद हुआ नशीली दवाओं का जखीरा

रोटरी क्लब रुड़की ने हरिद्वार यूनिवर्सिटी में लगाया रक्तदान शिविर, 113 यूनिट रक्त एकत्रित

आत्मविश्वास: सफलता की ऊर्जा

ट्रांसफर पोस्टिंग बन गया है भ्रष्टाचार का कारोबार, रोक लगे अन्यथा सत्र होगा प्रभावित : आशीष सैनी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article इंदिरा गांधी और सरदार पटेल के योगदान को देश सदैव याद रखेगा : राजेंद्र चौधरी
Next Article बुलचंद सैनी मेमोरियल अवार्ड-2026 से 11 विभूतियां सम्मानित
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बुलचंद सैनी मेमोरियल अवार्ड-2026 से 11 विभूतियां सम्मानित
रूड़की November 1, 2026
इंदिरा गांधी और सरदार पटेल के योगदान को देश सदैव याद रखेगा : राजेंद्र चौधरी
रूड़की October 31, 2026
बेलड़ा के धीरज चौधरी का अंटार्कटिका अभियान के लिए चयन, 46वें भारतीय वैज्ञानिक दल में मिली जगह
उत्तराखंड October 31, 2026
उत्तराखंड किसान मोर्चा का बढ़ता कुनबा, भाकियू को बड़ा झटका; सैकड़ों किसानों ने थामा दामन
रूड़की October 30, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Godwin LiveGodwin Live
Follow US
© 2024 Godwin Live. All Rights Reserved. | Website Design By Rantox Digital
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?