बुलचंद सैनी मेमोरियल अवार्ड-2026 से 11 विभूतियां सम्मानित

पूर्व प्रधान बुलचंद सैनी की 14वीं पुण्यतिथि पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को मिला सम्मान
हरिद्वार। डाडा पट्टी स्थित शीला देवी इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधान स्वर्गीय बुलचंद सैनी की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुलचंद सैनी मेमोरियल ट्रस्ट, डाडा जलालपुर एवं देवभूमि जागृति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में श्री बुलचंद सैनी मेमोरियल अवार्ड-2026 सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाज, शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, चिकित्सा, पत्रकारिता, उद्योग एवं प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 11 विभूतियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय बुलचंद सैनी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश सैनी ने की, जबकि संचालन मा. दिनेश सैनी ने किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सैनी ‘राजेंद्र’ ने सभी सम्मानित अतिथियों को फूलमालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में पूर्व प्रधानाचार्य समय सिंह सैनी को संस्कार एवं संस्कृति, के.पी. सिंह सैनी को औद्योगिक क्षेत्र, डॉ. संजय सैनी को साहित्य, मा. पप्पन कश्यप को शिक्षा, आशीष राष्ट्रवादी को पत्रकारिता, डॉ. दीपक सैनी को चिकित्सा, डॉ. राजीव सैनी को रसायन शास्त्र, मा. अनिल सैनी को तकनीकी शिक्षा, सूर्यकांत सैनी को पुलिस एवं प्रशासन, मा. प्रदीप सैनी को समाज सेवा तथा पंडित आशीष शर्मा को सनातन संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. रजनीश सैनी ने कहा कि समाज में निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करना गौरव की बात है। ऐसे आयोजन न केवल उत्कृष्ट कार्य करने वालों का उत्साह बढ़ाते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भी समाजसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बुलचंद सैनी की स्मृति में आयोजित यह समारोह उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने के साथ समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य करने वाली विभूतियों को प्रोत्साहित करने का माध्यम है।
समारोह में ट्रस्ट के संरक्षक एवं पूर्व प्रधानाचार्य बाबूराम सैनी, राजेंद्र प्रसाद, सलाहकार मा. दिनेश सैनी, डॉ. अभिमन्यु सैनी, सचिव भूपेंद्र सैनी, महासचिव धर्मेंद्र सैनी, कोषाध्यक्ष अनुपम सैनी, उप कोषाध्यक्ष महेश सैनी सहित योगेंद्र सैनी, महावीर भगत, प्रवीण कुमार, दीपचंद सैनी, अभिनव सैनी, स्पर्श सैनी, अथर्व सैनी, देवांश सैनी एवं अविरल सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्वर्गीय बुलचंद सैनी की स्मृतियों को जीवंत रखने के साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्थान की भावना को मजबूत करना रहा।


