दिल्ली रैली और उत्तराखंड न्याय यात्रा को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारिया
दिल्ली रैली में रुड़की से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल
रुड़की।सोनी रोड़।दिल्ली में एक नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की रैली और तीन नवंबर को होने वाली उत्तराखंड न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रुड़की स्थित कांग्रेस कार्यालय में महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कांग्रेस प्रभारी राव शेर मोहम्मद की मौजूदगी में कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने, संगठन के बीच बेहतर समन्वय बनाने और कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि वोट बचाने और देश बचाने के उद्देश्य से दिल्ली में होने वाली रैली में रुड़की महानगर से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह देशहित से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है और कांग्रेस कार्यकर्ता इसे लेकर पूरी तरह सक्रिय हैं।
जिला कांग्रेस प्रभारी राव शेर मोहम्मद ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने संगठन की मजबूती और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक की अध्यक्षता मदनपाल सिंह भड़ाना ने की, जबकि संचालन प्रधान यशवीर सिंह ने किया। इस दौरान पूर्व गृह राज्यमंत्री राम सिंह सैनी, रुड़की के मेयर यशपाल राणा, प्रणय प्रताप सहित अनेक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में ओमवीर सिंह मलिक, अनिल कुमार पुंडीर, सुनील शर्मा, इरशाद मीर, मुस्तकीम अहमद, शमशाद चेयरमैन, मीर हसन प्रधान, यास्मीन खान, नीरज सैनी, रिजवान अहमद, मनोज सैनी, सुभाष चंद्र शर्मा, संजय गुड्डू, शमशेर अली, वैभव सैनी, जावेद तारिक, यशवीर सिंह सैनी, अश्विनी छाबड़ा, मिंटू जायसवाल, नंदलाल यादव, सुशील कश्यप, अक्षय गौतम एडवोकेट, राव कलीम, मनोज गिरी, विक्रम सिंह, नूर आलम, राजा नूर आलम अंसारी, उम्मेद गाजी, गौरव अग्रवाल, मिलिंद चौधरी, गफर अली, विकास त्यागी और मोनू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर दोनों कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।


