रुड़की।
आज रुड़की स्थित राधे कृष्णा एल्युमिनियम, किचन कॉन्सेप्ट एंड इंटीरियर वर्ल्ड (डॉ. महिपाल चंद्रपुरी के सामने) में फैबर कंपनी द्वारा एक विशेष किचन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में आधुनिक तकनीक और स्मार्ट किचन अप्लायंसेज के माध्यम से ऑयल-फ्री और हेल्दी कुकिंग के तरीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में बताया गया कि फैबर के आधुनिक किचन अप्लायंसेज का उपयोग कर घर पर किस प्रकार ऑयल-फ्री केक, पिज़्ज़ा, जूस, मिल्क से बने सूप और पनीर टिक्का जैसी स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक डिशेज़ आसानी से तैयार की जा सकती हैं। विशेषज्ञों ने समझाया कि इन अप्लायंसेज के सही उपयोग से न केवल समय और ऊर्जा की बचत होती है, बल्कि परिवार के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
इस अवसर पर रुड़की की मेयर अनीता अग्रवाल, सोशल वर्कर मनीषा बत्रा, कांग्रेस नेता पूजा गुप्ता और पूजा गर्ग सहित शहर की अनेक महिलाएं विशेष रूप से आमंत्रित रहीं। वर्कशॉप में शामिल महिलाओं ने किचन को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और हेल्दी बनाने के साथ-साथ पारिवारिक रिश्तों को बेहतर बनाने में स्मार्ट किचन की भूमिका को भी समझा।

कार्यक्रम के आयोजक किचन कॉन्सेप्ट्स एंड इंटीरियर वर्ल्ड की टीम ने बताया कि आधुनिक किचन केवल खाना बनाने की जगह नहीं, बल्कि परिवार को जोड़ने का माध्यम भी है। फैबर के स्मार्ट अप्लायंसेज घरेलू जीवन को आसान और स्वस्थ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

इस अवसर पर आयोजकों प्राची गोयल और विशाल गोयल को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों ने फैबर कंपनी और किचन कॉन्सेप्ट्स एंड इंटीरियर वर्ल्ड की पूरी टीम की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


