स्टाफ स्पोर्ट्स क्लब रुड़की की खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, प्रतिभाओं को किया सम्मानित
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया पुरस्कार वितरण, क्रिकेट, एथलेटिक्स और अन्य खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिला सम्मान
रुड़की, 24 अक्टूबर। स्टाफ स्पोर्ट्स क्लब रुड़की की ओर से आयोजित 8वें स्टाफ स्पोर्ट मीट-2026 का पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रोफेसर कामिल किशोर पंत ने की।
कार्यक्रम में आईआईटी रुड़की के पूर्व प्रोफेसर एवं पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार कर्नल नरेंद्र सिंह, क्लब के संरक्षक कैप्टन राजकुमार सिंघल, विशिष्ट अतिथि रुड़की नगर निगम के पार्षद गणेश गोयल और मुख्य क्रीड़ा अधिकारी डॉ. आलोक पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। क्लब के अध्यक्ष ठाकुर राजपाल सिंह ने अतिथियों का पटका और माला पहनाकर स्वागत किया।
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने अपने संबोधन में खेलों को जीवन का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रोफेसर कमल किशोर पंत ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल व्यक्ति को स्वस्थ रखने के साथ-साथ आपसी प्रेम, अनुशासन और बेहतर प्रदर्शन की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।
समारोह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टी-शर्ट, प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी तथा स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता की तीनों टीमों के कप्तानों को भी शील्ड प्रदान की गई। इसके अलावा 78 वर्ष की उम्र में दौड़ लगाकर पदक जीतने वाले बीएसए पंवार को सम्मानित किया गया।
सभी प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक 16 पदक जीतने वाले खिलाड़ी रवि मोहन को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं, एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में छह पदक सहित कुल 10 पदक जीतने वाले संस्थान के सहायक कुलसचिव लेखराज को विशेष ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्लब ने पूर्व खिलाड़ियों और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यक्तियों को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इनमें दलबीर सिंह, उज्ज्वल खनका, दुष्यंत सिंह पुंडीर, योगेश गोयल, अजय राठी, मनजीत सिंह राणा, सुभाष सक्सेना और सोनी रोड सहित अन्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम में आईआईटी रुड़की कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष अंकित सैनी, मनोरंजन क्लब के अध्यक्ष आदित्य सैनी, प्रशासनिक अधिकारी चौधरी शिवकुमार सिंह, महासचिव अरविंद गौतम, कोषाध्यक्ष विजयपाल, खेल संयोजक रविमोहन, नरेश भारद्वाज, अरविंद कपिल, सागर गर्ग, योगेंद्र बथरे और प्रवेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
क्लब अध्यक्ष ठाकुर राजपाल सिंह ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


