By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Godwin LiveGodwin LiveGodwin Live
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Reading: स्टाफ स्पोर्ट्स क्लब रुड़की की खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, प्रतिभाओं को किया सम्मानित
Share
Sign In
Font ResizerAa
Godwin LiveGodwin Live
Font ResizerAa
  • व्यापार
  • राजनीति
  • Soni Ror Live
  • रूड़की
  • हरिद्वार
  • देश
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Godwin Live > Blog > रूड़की > स्टाफ स्पोर्ट्स क्लब रुड़की की खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, प्रतिभाओं को किया सम्मानित
रूड़की

स्टाफ स्पोर्ट्स क्लब रुड़की की खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Soni Ror
Last updated: October 24, 2026 10:30 am
Soni Ror
Share
3 Min Read
SHARE

स्टाफ स्पोर्ट्स क्लब रुड़की की खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, प्रतिभाओं को किया सम्मानित

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया पुरस्कार वितरण, क्रिकेट, एथलेटिक्स और अन्य खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिला सम्मान

रुड़की, 24 अक्टूबर। स्टाफ स्पोर्ट्स क्लब रुड़की की ओर से आयोजित 8वें स्टाफ स्पोर्ट मीट-2026 का पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रोफेसर कामिल किशोर पंत ने की।

कार्यक्रम में आईआईटी रुड़की के पूर्व प्रोफेसर एवं पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार कर्नल नरेंद्र सिंह, क्लब के संरक्षक कैप्टन राजकुमार सिंघल, विशिष्ट अतिथि रुड़की नगर निगम के पार्षद गणेश गोयल और मुख्य क्रीड़ा अधिकारी डॉ. आलोक पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। क्लब के अध्यक्ष ठाकुर राजपाल सिंह ने अतिथियों का पटका और माला पहनाकर स्वागत किया।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने अपने संबोधन में खेलों को जीवन का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रोफेसर कमल किशोर पंत ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल व्यक्ति को स्वस्थ रखने के साथ-साथ आपसी प्रेम, अनुशासन और बेहतर प्रदर्शन की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।

समारोह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टी-शर्ट, प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी तथा स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता की तीनों टीमों के कप्तानों को भी शील्ड प्रदान की गई। इसके अलावा 78 वर्ष की उम्र में दौड़ लगाकर पदक जीतने वाले बीएसए पंवार को सम्मानित किया गया।

सभी प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक 16 पदक जीतने वाले खिलाड़ी रवि मोहन को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं, एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में छह पदक सहित कुल 10 पदक जीतने वाले संस्थान के सहायक कुलसचिव लेखराज को विशेष ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर क्लब ने पूर्व खिलाड़ियों और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यक्तियों को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इनमें दलबीर सिंह, उज्ज्वल खनका, दुष्यंत सिंह पुंडीर, योगेश गोयल, अजय राठी, मनजीत सिंह राणा, सुभाष सक्सेना और सोनी रोड सहित अन्य लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम में आईआईटी रुड़की कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष अंकित सैनी, मनोरंजन क्लब के अध्यक्ष आदित्य सैनी, प्रशासनिक अधिकारी चौधरी शिवकुमार सिंह, महासचिव अरविंद गौतम, कोषाध्यक्ष विजयपाल, खेल संयोजक रविमोहन, नरेश भारद्वाज, अरविंद कपिल, सागर गर्ग, योगेंद्र बथरे और प्रवेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

क्लब अध्यक्ष ठाकुर राजपाल सिंह ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

आईआईटी रुड़की और त्रिपुरा ग्रामीण आजीविका मिशन के बीच समझौता, 500 महिला बुनकरों को मिलेगा लाभ

इंटर पॉलीटेक्निक कॉन्क्लेव का आयोजन, विजेताओं को मिला 21-21 हजार का पुरस्कार

रुड़की में बढ़ रही निर्माणाधीन मकानों में चोरियां, हर गली मे अवैध कबाड़ी बाजार बन रहे है चोरी के माल के ठिकाने

भारतीय जनता पार्टी के पास करतार सिंह भड़ाना के आगे कौन? क्या 2027 में भड़ाना काज़ी निजामुद्दीन के विजय रथ में पंचर लगा पाएंगे?

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान, रोमा सैनी ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सोलानी नदी के घाटों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सक्रिय, ज्ञापन के कुछ घंटों बाद अधिकारियों ने किया निरीक्षण
Next Article बेलड़ा ने लाखनौर को हराकर जीती रोड कबड्डी प्रतियोगिता की ट्रॉफी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बुलचंद सैनी मेमोरियल अवार्ड-2026 से 11 विभूतियां सम्मानित
रूड़की November 1, 2026
उत्तराखंड किसान मोर्चा के 74 दिन का संघर्ष, किसानों की बड़ी जीत! इकबालपुर मिल की 500 करोड़ की संपत्ति होगी नीलाम
उत्तराखंड October 31, 2026
इंदिरा गांधी और सरदार पटेल के योगदान को देश सदैव याद रखेगा : राजेंद्र चौधरी
रूड़की October 31, 2026
बेलड़ा के धीरज चौधरी का अंटार्कटिका अभियान के लिए चयन, 46वें भारतीय वैज्ञानिक दल में मिली जगह
उत्तराखंड October 31, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Godwin LiveGodwin Live
Follow US
© 2024 Godwin Live. All Rights Reserved. | Website Design By Rantox Digital
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?