By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Godwin LiveGodwin LiveGodwin Live
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Reading: ड्यूटी को सिर्फ नौकरी नहीं, जुनून मानकर करने वाले नरेंद्र राठी ने कांवड़ मेले में अपने काम से बनाई अलग पहचान।
Share
Sign In
Font ResizerAa
Godwin LiveGodwin Live
Font ResizerAa
  • व्यापार
  • राजनीति
  • Soni Ror Live
  • रूड़की
  • हरिद्वार
  • देश
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Godwin Live > Blog > उत्तराखंड > ड्यूटी को सिर्फ नौकरी नहीं, जुनून मानकर करने वाले नरेंद्र राठी ने कांवड़ मेले में अपने काम से बनाई अलग पहचान।
उत्तराखंड

ड्यूटी को सिर्फ नौकरी नहीं, जुनून मानकर करने वाले नरेंद्र राठी ने कांवड़ मेले में अपने काम से बनाई अलग पहचान।

Soni Ror
Last updated: August 12, 2026 3:59 am
Soni Ror
Share
3 Min Read
SHARE

रुड़की। सोनी रोड़।जीवन में काम तो हर कोई करता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने काम को केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि अपना जुनून और धर्म समझकर करते हैं। ऐसे ही पुलिसकर्मियों में अपर उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह राठी का नाम भी अब सम्मान के साथ लिया जा रहा है। निष्ठा, लगन, अनुशासन, समर्पण, विनम्रता और दृढ़ता के साथ ड्यूटी निभाने वाले नरेंद्र राठी को कांवड़ मेला ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य के लिए अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था), उत्तराखंड द्वारा प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कोतवाली रुड़की में तैनात अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी को कांवड़ मेले के दौरान मुख्य डाइवर्जन स्थल गणेशपुर पुल (टैंक चौक) पर जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने इस जिम्मेदारी को केवल ड्यूटी तक सीमित नहीं रखा, बल्कि अपनी रचनात्मक सोच से टैंक चौक को कांवड़ियों के लिए आकर्षक और सुविधाजनक बना दिया।

उन्होंने टैंक चौक पर फ्लेक्सी बोर्ड और दिशा-सूचक बोर्ड लगाकर ऐसा सुंदर स्वरूप तैयार किया, जिसकी आमजन, आसपास के दुकानदारों, पुलिस अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों, विशेष पुलिस अधिकारियों और यातायात स्वयंसेवकों ने जमकर सराहना की। दिशा-सूचक बोर्डों से कांवड़ियों को डाइवर्जन समझने में भी काफी मदद मिली।

कांवड़ यात्रा के दौरान जब नहर पटरी से कांवड़ियों की निकासी कम हुई और नगला इमरती डाइवर्जन पर डाक कांवड़ का दबाव बढ़ा, तो पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल ने नरेंद्र राठी के अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें हाईवे डाइवर्जन नगला इमरती पर तैनात किया।

यहां भी उन्होंने भारी कांवड़ जनसैलाब को व्यवस्थित तरीके से डायवर्ट कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कठिन परिस्थितियों में भी उनका संयम, अनुशासन और ड्यूटी के प्रति समर्पण दिखाई दिया।

खास बात यह है कि नरेंद्र राठी जहां भी तैनात रहे, वहां अपने आसपास की व्यवस्था, स्वच्छता और कार्यस्थल को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान देते रहे हैं। इससे पहले मंगलौर कोतवाली में भी स्वच्छता अभियान से लेकर कार्यालय को व्यवस्थित और सुंदर बनाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही।

नारसन बॉर्डर से हरिद्वार तक कांवड़ मार्ग पर नजर डालें तो जगह-जगह पुलिस चेक पोस्ट दिखाई देते हैं, लेकिन नरेंद्र राठी द्वारा तैयार किया गया चेक पोस्ट और टैंक चौक की साज-सज्जा यह बताती है कि ड्यूटी को अगर मन से किया जाए तो सामान्य जिम्मेदारी भी मिसाल बन सकती है।

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद हरिद्वार में आयोजित समापन समारोह में नरेंद्र राठी की इसी कार्यशैली को सम्मान मिला। उनकी निष्ठा, लगन, अनुशासन, समर्पण, विनम्रता और दृढ़ता को देखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

यह सम्मान केवल एक पुलिसकर्मी का सम्मान नहीं, बल्कि उस सोच का सम्मान है जिसमें ड्यूटी नौकरी नहीं, जिम्मेदारी और सेवा बन जाती है।

You Might Also Like

भाजपा जिला महामंत्री प्रवीन सिंधु ने सिलेंडर विस्फोट से प्रभावित परिवार को दिया मदद का आश्वासन

मैथोडिस्ट गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में हिंदी पखवाड़ा अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता आयोजित

“रुड़की के दुर्गा मां मंदिर की रजत जयंती: नवरात्रि पर भव्य उत्सव और भक्तिमय आयोजन”

Soni Ror Live

उत्तराखंड किसान मोर्चा के धरने को मिली बड़ी जीत

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रामपुर नगर पंचायत में जनता को बड़ी राहत, परिवार रजिस्टर शुल्क हुआ समाप्त
Next Article पुरानी रंजिश और कारोबार में मुखबिरी को लेकर हत्या का आरोप, बाइक से बांधकर गंगा में फेंका शव; लक्सर पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लक्सर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार
रूड़की August 18, 2026
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने विभाजन पीड़ितों को किया नमन
रूड़की August 14, 2026
कांवड़ यात्रा में ट्रैफिक मैनेजमेंट की मिसाल, बिपेंद्र सिंह के अनुभव ने निभाई अहम भूमिका
उत्तराखंड August 14, 2026
पुरानी रंजिश और कारोबार में मुखबिरी को लेकर हत्या का आरोप, बाइक से बांधकर गंगा में फेंका शव; लक्सर पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा
रूड़की August 12, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Godwin LiveGodwin Live
Follow US
© 2024 Godwin Live. All Rights Reserved. | Website Design By Rantox Digital
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?