रुड़की, 5 जून। सोनी रोड़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय (रामनगर) परिसर में समर्पण जन कल्याण संगठन ट्रस्ट द्वारा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा एवं रुड़की के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के संरक्षक एवं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर साबित होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
वहीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक Ramchandra Set ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी को आवश्यक बताते हुए नागरिकों से शहर को स्वच्छ रखने तथा पॉलिथीन का पूर्ण बहिष्कार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है।
संस्था के अध्यक्ष नरेश यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि लगाए गए पौधों के पूर्ण रूप से विकसित होने तक उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित करेगी।
इस अवसर पर तहसीलदार अवस्थी, पर्यावरण प्रभारी आर्य संदीप यादव, एडवोकेट अरुण कोहली, प्रदीप गोयल, संजय अरोड़ा, मुकेश धीमन, दिनेश शर्मा, ए.ई. अभय प्रताप सिंह, पार्षद राकेश गर्ग, सचिन शर्मा, नवीन त्यागी, विकास गुप्ता, अनिरुद्ध गोयल, एडवोकेट श्रवण सैनी, संजीव सैनी, अतुल सैनी, वंश सैनी, मोहित, अर्जुन, शिवम गोयल, शेर सिंह, नवीन शर्मा, कुलदीप सैनी, महेश गोस्वामी, जिंदल जी, शुभम चौधरी एवं जितेंद्र चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया।


