रुड़की। सोनी रोड़। संस्कार भारती महानगर रुड़की इकाई की मासिक बैठक डॉ. भावना शर्मा की अध्यक्षता में समाजसेवी श्री सतीश शर्मा के कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में वर्षभर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनकी रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि माह जुलाई में गुरु पूर्णिमा, नवंबर में परिवार मेला तथा फरवरी में भरतमुनि जयंती कार्यक्रम को पूर्व की भांति हर्षोल्लास एवं आनंद के साथ मनाया जाएगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. भावना शर्मा ने कहा कि संस्कार भारती कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था है, जो कला के माध्यम से राष्ट्र जागरण का कार्य कर रही है। संस्था कलाकारों को मंच प्रदान करते हुए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है।
बैठक में संरक्षक डॉ. अशोक शर्मा आर्य, साहित्य विधा संयोजक डॉ. राजकुमार उपाध्याय, प्रांतीय कोषाध्यक्ष डॉ. मनीष श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्रीमती वीणा सिंह, श्री नरेंद्र आहूजा, उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम मधोक, महामंत्री विनय सैनी, श्री राकेश सिंगल, श्रीमती विमलेश गिरी एवं श्रीमती श्रद्धा शर्मा हिंदू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


