रुड़की। जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर एवं ग्रामीण के तत्वाधान में आज नेहरू नगर स्थित प्रदेश महामंत्री विकास त्यागी के कार्यालय पर स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
जयंती समारोह के बाद जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर एवं ग्रामीण के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट तथा फुरकान अहमद, विधायक कलियर का कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओं से स्वागत किया गया और पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर विधायक एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष फुरकान अहमद ने नेहरू जी को देश का महान नेता और स्वतंत्रता सेनानी बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया।
जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। विदेश से बैरिस्टर बनकर लौटने के बाद उन्होंने रजिस्ट्री के बजाय देश की आजादी के लिए संघर्ष करना चुना और अंग्रेजी शासन के अत्याचारों के विरुद्ध 10 से अधिक वर्ष जेल में बिताए। उन्होंने कहा कि आज भारत की मजबूत नींव में नेहरू जी का अमूल्य योगदान है।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राजकुमार सैनी, युवा नेता प्रणय प्रताप, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुल्किराज सैनी, डॉ. हरविंदर सिंह, भूषण त्यागी सहित कई वक्ताओं ने भी नेहरू जी के जीवन और योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर एम.एन. सक्सेना, शिवकुमार त्यागी, मोहित त्यागी, सुधीर चौधरी, विजयपाल सिंह, पूर्व पार्षद संजय गुड्डू, हाजी नौशाद अली, अजय चौधरी, विक्रांत पुंडीर, हार्दिक त्यागी, सुभाष शर्मा, भानु प्रताप, नवी त्यागी, उम्मीद गाजी, मकसूद हसन, राजा चौधरी, विमल कुमार, संजय शर्मा, अजय कुमार शर्मा, मदन, कमल मित्तल, वंश त्यागी आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


