मंगलौर (हरिद्वार)।
वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी के मैदान में आयोजित माध्यमिक विद्यालय ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट ट्रायल प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में नारसन ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।
ट्रायल प्रतियोगिता में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरजौली जाट, भारत सिंह इंटर कॉलेज झबरेड़ा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिकोला कला, राजा महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज गुरुकुल, पीएम श्री हाई स्कूल बसवा खेड़ी, राजीव गांधी नवोदय शिकारपुर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनोता के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
यह प्रतियोगिता वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी के निदेशक एवं मुख्य प्रशिक्षक अवतार सिंह चौधरी तथा क्रिकेट प्रशिक्षक उमेश के संरक्षण में आयोजित की गई।
अंडर-19 बालक वर्ग में चयनित खिलाड़ियों में — फरहान, मन्नत नायक, विकांशु, वंश, आर्यन, आकाश कुमार, शिवम, मोहम्मद जैद, हर्षित, अली और आर्यन शामिल हैं।
वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में — आयान, जुबेर, साहिब, शिव श्याम, शौर्य चंदेल, रुद्र पवार, अभिनव, रुद्र कुमार, लविश कुशाग्र पाराशर, सैयद अली जैदी, कृष्णा, वंश कुमार, आदित्य, भुवनेश कुमार और आलोक को चयनित किया गया।
ब्लॉक खेल समन्वयक नारसन पवन राणा ने बताया कि चयनित खिलाड़ी अब जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय क्रिकेट ट्रायल में नारसन ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम में राजीव चौधरी, अरविंद चौधरी, सौरभ पवार, विकास, जय कुमार, अनुज कुमार, प्रीति सैनी, प्रभात कुमार और आलोक द्विवेदी सहित कई शारीरिक शिक्षकों ने उपस्थित होकर प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग दिया।
अंत में ब्लॉक खेल समन्वयक पवन राणा ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।


