By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Godwin LiveGodwin LiveGodwin Live
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Reading: देव रोड क्रिकेट टूर्नामेंट में उलटफेर, दो दावेदार टीमें दूसरे राउंड में बाहर
Share
Sign In
Font ResizerAa
Godwin LiveGodwin Live
Font ResizerAa
  • व्यापार
  • राजनीति
  • Soni Ror Live
  • रूड़की
  • हरिद्वार
  • देश
  • देश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार
  • रूड़की
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल जगत
  • धर्म-कर्म
  • Soni Ror Live
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Godwin Live > Blog > खेल जगत > देव रोड क्रिकेट टूर्नामेंट में उलटफेर, दो दावेदार टीमें दूसरे राउंड में बाहर
खेल जगत

देव रोड क्रिकेट टूर्नामेंट में उलटफेर, दो दावेदार टीमें दूसरे राउंड में बाहर

Soni Ror
Last updated: January 30, 2026 5:30 pm
Soni Ror
Share
2 Min Read
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; motionR: 0; delta:null; bokeh:0; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 30;
SHARE

रुड़की। सोनी रोड़। देव रोड क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में आज दूसरे राउंड के मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। 1993 से प्रारंभ हुए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए—जिसकी नींव अहमदपुर (शामली) निवासी एवं वर्तमान में अमेरिका रह रहे डॉ. देव केतु ने रखी थी—पिछले तीन वर्षों से बेलड़ा आयोजन समिति के तत्वावधान में प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया जा रहा है। आज खेले गए दोनों मुकाबलों में टूर्नामेंट की फेवरेट मानी जा रही टीमें बाहर हो गईं।
पहले मुकाबले में दिल्ली (अरविन्द)और रांघड़वाला की टीमें आमने-सामने थीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रांघड़वाला की टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 183 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। रांघड़वाला के एक बल्लेबाज ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए टूर्नामेंट की दूसरी सेंचुरी जड़ दी। जवाब में उतरी दिल्ली की मजबूत मानी जा रही टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी और रांघड़वाला के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह घुटने टेक दिए। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग—तीनों विभागों में दिल्ली का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और टीम मुकाबला हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
दिन का दूसरा मुकाबला सोहलपुर और दथैंड़ा के बीच खेला गया। दथैंड़ा की टीम भी टूर्नामेंट की दावेदार मानी जा रही थी, लेकिन मैदान पर कहानी कुछ और ही रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए सोहलपुर को शुरुआती झटके लगे, पर इसके बाद बल्लेबाजों ने शानदार वापसी की। सोहलपुर की ओर से अंशुल ने 50 से अधिक रनों की अहम पारी खेली। अंतिम विकेट की साझेदारी में टीम ने कुल 164 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दथैंड़ा की टीम शुरुआती झटकों से उबर नहीं सकी और पूरी टीम 137 रनों पर सिमट गई।
इस तरह आज टूर्नामेंट की दो फेवरेट टीमें बाहर हो गईं, जिससे आगे के मुकाबलों के लिए प्रतियोगिता और भी रोमांचक हो गई है। दर्शकों ने दोनों मैचों में क्रिकेट का भरपूर आनंद लिया।

You Might Also Like

उत्तराखंड में शूटिंग बॉल खेल को मिलेगा नया आयाम, खेल मंत्री रेखा आर्य से प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

9वीं डिस्ट्रिक्ट लीग: खिताबी मुकाबले में प्रकाश स्पोर्ट्स अकादमी का जलवा

लाखनौर रोड़ क्रिकेट कप 2025: रहमतपुर ने जीता मुकाबला, 7 वर्षीय केशव बने आकर्षण का केंद्र

एस.एस.डी. (पी.जी.) कॉलेज, रुड़की में राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती व बिरसा मुंडा जयंती पर विविध कार्यक्रमों का भव्य आयोजन

अब बिना इंडेंट के मिलेगा उर्वरक, लिब्बरहेड़ी गन्ना समिति ने शुरू की ऑनलाइन बिक्री व्यवस्था

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article क्वाड्रा संस्थान में अमेरिका से पधारे इंजीनियर प्रवीण सिंह का भव्य स्वागत
Next Article दिल्ली में दूसरा शूटिंग बॉल विश्व कप, उत्तराखंड के सूरज रोड के चयन से हरिद्वार में खुशी की लहर
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जिला योजना समिति चुनाव में हरिद्वार से 13 सदस्य निर्वाचित, रुड़की के पांचों पार्षदों ने मारी बाजी
रूड़की October 17, 2026
जिला योजना समिति में रुड़की के पांचों पार्षदों ने दर्ज की जीत, नगर निगम में हुआ जोरदार स्वागत
उत्तराखंड October 16, 2026
शिक्षा से ही बदलेगा समाज, SMMEST ने ‘शक्ति से शिक्षा तक’ कार्यक्रम में छात्राओं को बांटी स्कूल किट
रूड़की October 16, 2026
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
उत्तराखंड October 16, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Godwin LiveGodwin Live
Follow US
© 2024 Godwin Live. All Rights Reserved. | Website Design By Rantox Digital
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?