रुड़की, 21 जून।
क्वाड्रा इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद, रुड़की में शुक्रवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक दिव्य और भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (आयुष मंत्रालय, भारत सरकार) के निर्देशानुसार क्वाड्रा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट्स के तत्वावधान में किया गया।

इस योग शिविर में संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण, चिकित्सकों एवं क्षेत्रीय जनसमुदाय सहित 500 से अधिक साधकों ने भौतिक रूप से भाग लिया, जबकि सैकड़ों साधक वर्चुअल माध्यम से जुड़े। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और बी.ए.एम.एस. बैच 2024 की छात्राओं द्वारा वेद मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। संचालन संस्कृति वर्मा (बी.ए.एम.एस. 2021 बैच) ने किया।

हरियाणा से पधारे मुख्य योग शिक्षक आचार्य चंद्रदेव जी (पूर्व केंद्रीय प्रभारी, पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार) ने उपस्थित साधकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए दैनिक जीवन में योग की उपयोगिता को रेखांकित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. रकम सिंह ने कहा, “योग केवल शरीर की कसरत नहीं, बल्कि आत्मा और ब्रह्मांड से जुड़ने का साधन है। हमें इसे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।”
इस अवसर पर चौ. विजयपाल सिंह ने अपने आशीर्वचन देते हुए योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। हॉस्पिटल निदेशक मनोज गोयल, कोषाध्यक्ष अकलंक जैन, डॉ. ऋषभ कुमार जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में आचार्य चंद्रदेव जी, आचार्य गौरव तथा कथावाचक जियाराम जी को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन प्राचार्य प्रो. डॉ. जितेन्द्र कुमार राणा द्वारा आभार व्यक्त कर किया गया। इसके उपरांत सभी प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
आयोजन समिति में डॉ. सौरभ कुमार, डॉ. मयंक बिश्नोई, योगाचार्य शक्ति सिंह, संजय सैनी, प्रो. डॉ. चारू शर्मा, डॉ. प्रदीप कुमार, नरेंद्र सिंह की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।
यह आयोजन न केवल योग के प्रचार-प्रसार का माध्यम बना, बल्कि स्वस्थ भारत के निर्माण हेतु भी एक प्रेरणादायक संदेश प्रसारित करने में सफल रहा।
इस अवसर पर डॉ. अभिषेक भूषण शर्मा, डॉ. शेरोन प्रभाकर, डॉ. अंकित त्यागी, डॉ. भूमि सोनी, डॉ. त्रिवेणी शास्त्री, डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ. दीपा शर्मा, डॉ. हर्षा मोहन सिंह, डॉ. आदित्य भारद्वाज, डॉ. प्राची पाटनी, डॉ. उर्वि कौशिक, डॉ. कंचन पंत, दीपक कुमार, शाहिद, राहुल, मानव भटनागर, खुशबू, आशीष, भरत कुमार, आलोक राज सैनी, श्रीमती उर्वि सैनी, देशराज, कंवरपाल सिंह, डॉ. जे.के. शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


