रुड़की। कांग्रेस के युवा नेता एवं समाजसेवी विकास सैनी द्वारा आदर्श नगर स्थित एक पैलेस में सामूहिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता तथा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व आपसी भेदभाव मिटाकर प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस सदैव महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक समानता और संगठन की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध है।
समारोह के विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड उर्दू अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी ने कहा कि होली मिलन, दीपावली मिलन और ईद मिलन जैसे आयोजन हमारे देश की गंगा-जमुनी संस्कृति के प्रतीक हैं। उन्होंने राष्ट्रीय एकता को देश की मजबूती और समृद्धि का आधार बताया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता प्रणय प्रताप सिंह, दीपक जैन, पंकज सोनकर, चौधरी लाल सिंह पुंडीर, मोहित त्यागी, वैभव सैनी, पंकज त्यागी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, महिला सशक्तिकरण और युवाओं की बढ़ती भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया।
रंगों, उत्साह और आपसी सहयोग की भावना से सराबोर यह आयोजन न केवल होली का उत्सव रहा, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रेरणादायक उदाहरण भी बना। उपस्थित सभी सदस्यों ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प


